कनाडा पुलिस ने 400 करोड़ की कोकीन पकड़ी:भारतीय मूल के 7 लोग गिरफ्तार

Updated on 12-06-2025 01:46 PM

कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोकीन तस्करी के आरोप में 7 भारतीय समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग खालिस्तान समर्थक हैं। दरअसल, कनाडा पुलिस ने प्रोजेक्ट पेलिकन नाम से एक ऑपरेशन चलाया था।

इस ऑपरेशन में फरवरी से मई के बीच 479 किलो कोकीन जब्त की गई, जिसकी कीमत 47.9 मिलियन डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपए) है।

गिरफ्तार तस्करों पर 35 आरोप

6 जून तक मामले में गिरफ्तार गए किए भारतीय मूल के लोगों में टोरंटो के साजगित योगेंद्र राजा (31), ब्रैम्पटन के मनप्रीत सिंह (44), ब्रैम्पटन के अरविंदर पोवार (29), कैलेडन के करमजीत सिंह (36), कैलेडन के गुरतेज सिंह (36), कैम्ब्रिज के सरताज सिंह (27) और जॉर्जटाउन के शिव ओंकार सिंह (31) शामिल हैं।

इनके अलावा 2 अन्य आरोपी मिसिसॉगा के हाओ टॉमी हुइन्ह (27) और हैमिल्टन के फिलिप टेप (39) को गिरफ्तार किया गया है। कनाडाई पुलिस ने बताया कि इन सभी पर हथियार और ड्रग्स से जुड़े कुल 35 आरोप लगाए गए हैं।

पील पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार लोगों को ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में जमानत के लिए पेश किया गया है।" ओंटारियो के सॉलिसिटर जनरल माइकल एस. कर्जर ने कहा कि प्रोजेक्ट पेलिकन इस बात का सबूत है कि सही संसाधनों के साथ पुलिस हमारे समाज को सुरक्षित रख सकती है।

अमेरिका से कनाडा तक कमर्शियल ट्रकिंग रूट्स से कोकीन की तस्करी

TOI की एक रिपोर्ट में कनाडा की पुलिस के हवाले से बताया गया है कि, यह नेटवर्क अमेरिका से कनाडा तक कमर्शियल ट्रकिंग रूट्स का इस्तेमाल कर कोकीन की तस्करी करता था।

इसका मैक्सिकन कार्टेल्स और अमेरिका के ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंध था। ड्रग तस्करी से मिले पैसे भारत विरोधी गतिविधियों, जैसे विरोध प्रदर्शन, जनमत संग्रह और हथियारों की फंडिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इस नेटवर्क को समर्थन दे रही थी, जो मैक्सिकन कोकीन और अफगान हेरोइन की तस्करी में शामिल था।

फरवरी से मई 2025 के बीच जब्तियां हुईं

ये जांच जून 2024 में शुरू हुई थी। जिसमें कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) और अमेरिकी ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन की मदद से कई लोग, ट्रैकिंग कंपनियां और स्टोरेज साइट्स की पहचान की गई।

फरवरी से मई 2025 के बीच विंडसर के एंबेसडर ब्रिज पर 127 किलो और पॉइंट एडवर्ड के ब्लू वॉटर ब्रिज पर 50 किलो कोकीन जब्त की गई।

ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में भी कई जब्तियां हुईं, जहां कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए। कुल 479 किलो कोकीन और दो अवैध हैंड गन जब्त की गईं।

G7 से ठीक पहले कार्रवाई हुई

कनाडा खालिस्तानियों का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। इसकी वजह से पिछले कुछ समय में भारत और कनाडा के राजनीतिक संबंधों पर काफी फर्क पड़ा है।

हाल ही में कनाडा की ओर से G7 शिखर सम्मेलन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बुलाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

हालांकि, कनाडा ने भारत के PM नरेंद्र मोदी को G7 में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोन कर समिट के लिए बुलाया। मोदी ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

अब मोदी की कनाडा यात्रा से पहले खालिस्तानियों को लेकर इतना बड़ा एक्शन लेने पर उम्मीद जताई जा रही है कि कनाडा-भारत के रिश्ते फिर से सुधार सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.