कनाडा की पेंशन हो जाएगी बंद! भारत के साथ विवाद से किसका फायदा, किसका नुकसान?

Updated on 16-10-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कनाडा ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के अधिकारियों का हाथ है। इन आरोपों के बाद कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने एकदूसरे के कई टॉप राजनयिकों को निकाल दिया है। हालांकि अब तक इन तनाव का असर दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर नहीं पड़ा है। लेकिन जानकारों का कहना है कि अगर यह मामला लंबा खिंचता है तो इसका असर दोनों देशों के ट्रेड रिलेशंस पर हो सकता है। एक नजर भारत और कनाडा के व्यापारिक संबंधों पर...

भारत और कनाडा के मजबूत आर्थिक रिश्ते रहे हैं। 2023-24 में भारत ने कनाडा से 4.6 अरब डॉलर का आयात किया जबकि कनाडा को 3.8 अरब डॉलर का निर्यात किया। साफ है कि ट्रेड बैलेंस कनाडा के पक्ष में है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मर्केंडाइज व्यापार 8.4 अरब डॉलर पहुंच गया। अप्रैल 2000 से जून 2024 के बीच भारत की एफडीआई के रूप में कनाडा से चार अरब डॉलर का निवेश मिला। कनाडा के पेंशन फंड्स ने भारत में 75 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।

कनाडा का भारत में निवेश

एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर तक भारत के इक्विटी मार्केट में कनाडा के कुल निवेश की वैल्यू करीब 24 अरब डॉलर यानी करीब दो लाख करोड़ रुपये थी। अमेरिका, सिंगापुर, लक्जमबर्ग, आयरलैंड, मॉरीशस, यूके, नॉर्वे और जापान के बाद कनाडा भारतीय इक्विटी मार्केट में नौवां सबसे बड़ा निवेशक है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कनाडा की 600 से अधिक कंपनियां मौजूद हैं। इसी तरह भारत की भी कई कंपनियां कनाडा में बिजनस कर रही हैं। इनमें आईटी, सॉफ्टवेयर, स्टील, नेचुरल रिसोर्सेज और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।

भारत से कनाडा को होने वाले निर्यात में रत्न एवं आभूषण, दवाएं, गारमेंट्स, मैकेनिकल अप्लायंसेज, ऑर्गेनिक केमिकल्स, लाइट इंजीनियरिंग गुड्स और आयरन एंड स्टील शामिल है। कनाडा से होने वाले आयात में दालें, न्यूजप्रिंट, वुड पल्प, एसबस्टस, पोटाश, आयरन स्क्रैप, कॉपर, मिनरल्स और इंडस्ट्रियल केमिकल्स शामिल है। जानकारों का कहना है कि भारत और कनाडा के बीच पिछले लंबे समय से राजनयिक विवाद चल रहा है लेकिन इकनॉमिक संबंध इससे अछूते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.