खालिस्तानियों को अब घास नहीं डालेगा कनाडा, ट्रंप ने टैरिफ लगाया तो समझ में आई भारत की अहमियत, रिश्ता सुधार रहे PM कार्नी

Updated on 17-11-2025 01:52 PM
ओटावा: कनाडा सरकार ने धीरे धीरे खालिस्तानी अलगाववादियों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। जस्टिन ट्रूडो ने अपने कार्यकाल के दौरान खालिस्तानियों का समर्थन करके भारत और कनाडा के संबंध काफी खराब कर दिए थे। जस्टिन ट्रूडो ने तो भारत पर कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवाद हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप लगाए थे। हालांकि उन्होंने भारत पर लगाए गये आरोपों को लेकर कोई भी सबूत पेश नहीं किया। ट्रूडो ने कनाडा से भारतीय डिप्लोमेट्स को निकाल दिया, जिसके बाद भारत ने भी कनाडाई डिप्लोमेट्स को देश से निकालकर वैसा ही जवाब दिया था।

लेकिन अब जब डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगातार कनाडा की इकोनॉमी को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, तो कनाडा को भारत की अहमियत समझ आ रही है। कनाडा का राजनीतिक प्रतिष्ठान धीरे-धीरे खालिस्तानी अलगाववादियों से खुद को अलग करने लगा है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पिछले दिनों कई ऐसे फैसले लिए हैं, या संकेत दिए हैं, जिससे पता चलता है कि कनाडा की लिबरल सरकार, भारत के साथ संबंधों को फिर से बनाने और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।खालिस्तानियों से कनाडा सरकार ने बनाई दूरी
आपको बता दें कि पिछले कई दशकों से कनाडा, खालिस्तान समर्थकों के लिए प्रमुख गंतव्य स्थल रहा है। धीरे धीरे वोट बैंक के लिए कनाडा की सरकारों ने खुलकर खालिस्तानियों का समर्थन शुरू कर दिया था। लेकिन जस्टिन ट्रूडो ने सभी हदें पार कर दी। कनाडा की राजनीति को खालिस्तान वोट बैंक ने काफी प्रभावित किया है और हर राजनीतिक दलों ने सत्ता में आने के लिए खालिस्तान समर्थकों को लुभाने की कोशिश की है, जिससे भारत के साथ संबंधों पर गंभीर असर पड़ा है। खालिस्तान समर्थकों ने राजनीतिक मंच का फायदा भारत के खिलाफ प्रचार करने और प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए उठाया है।
सूत्रों के हवाले से सीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, भारत में 2026 में होने वाले एआई शिखर सम्मेलन को भारत और कनाडा के संबंध को नये सिरे से स्थापित करने और उन्हें फिर से पटरी पर लाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं। लिबरल कॉकस को संबोधित करते हुए, उन्होंने कथित तौर पर अपने सहयोगियों को खालिस्तानी नेताओं या संबंधित समूहों से कोई संपर्क न रखने का निर्देश दिया। इससे पहले कंजर्वेटिव नेता स्टीफन हार्पर ने भी सार्वजनिक रूप से कनाडाई राजनीतिक दलों से खालिस्तानी अलगाववादी संगठनों से संबंध तोड़ने का आह्वान किया था
भारत से संबंध सुधार रहे हैं पीएम मार्क कार्नी?
आपको बता दें कि अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कनाडा पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और बाद में 10 प्रतिशत और बढ़ाकर उसे 35 प्रतिशत कर दिया था। इससे कनाडा की इकोनॉमी को गहरा धक्का लगा है। कनाडा अब अमेरिका के अलावा दूसरे बाजारों की तलाश कर रहा है और दुनिया में भारत से बड़ा कोई और बाजार है नहीं। चीन है, लेकिन चीन अपने सामान खुद बनाता है। कनाडा से आने वाले ऊर्जा पर भी ट्रंप ने 10 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है। इसीलिए कनाडा को अब भारत की अहमियत समझ में आ रही है।
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने हाल ही में भारत का दौरा किया था और उनकी सहयोगी मनिंदर सिद्धू के जल्द ही नई दिल्ली आने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कनाडा गए थे। वहीं, भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से सीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नई दिल्ली और ओटावा नियंत्रित, मुद्दा-विशिष्ट बातचीत के माध्यम से आपसी विश्वास की फिर से बहाली की कोशिश कर रहे हैं। कनाडा की अपनी खुफिया एजेंसी, कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) ने बार-बार चेतावनी दी है कि सक्रिय खालिस्तानी चरमपंथी समूह धमकी अभियानों और वित्तीय नेटवर्क में शामिल हैं। इसीलिए कनाडा अब ये कोशिश कर रहा है कि खालिस्तानियों को कोई भी राजनीतिक स्थल नहीं दी जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.