भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से अब भी कोई रोक सकता? 4 पॉइंट में समझिए पूरा सिनेरियो

Updated on 23-10-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। इस जीत के बाद भारत अब 10 अंकों के साथ विश्व कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। रोहित सेना इकलौती ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा। अब वह 8 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब यहां से हर किसी के मन में सवाल यह है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने पॉइंट्स काफी हैं या फिर क्या अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई रोक सकता है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो नवभारत टाइम्स आपको बता रहा है आगे का सिनेरियो क्या हो सकता है...

2019 में न्यूजीलैंड ने 11 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए किया था क्वॉलिफाइ
विश्व कप 2019 भी इसी प्रारूप में खेला गया था। उस समय न्यूजीलैंड ने 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया। हालांकि, एक गेम बारिश की भेंट चढ़ने के कारण उसके 11 अंक थे। इसके अलावा नेट रन रेट (एनआरआर) के कारण भी उसे फायदा मिला था। दरअसल, पाकिस्तान के पास भी 11 अंक थे, लेकिन वह नेट रन रेट की वजह से टॉप-4 में पहुंचने से चूक गया था। यहां यह जानना जरूरी है कि 2019 में कुल चार मैच बारिश की वजह से रद्द हुए थे, लेकिन इस बार इस तरह की संभावना कम ही है।

2019 के हिसाब से भारत को अब कम से कम 2 जीत चाहिए
अगर 2019 के सिनेरियो को देखेंगे तो यह माना जा सकता है कि किसी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 6 जीत जरूरी है। इसके लिए भारत को अभी भी एक और जीत की जरूरत है। लेकिन, अगर भारत दो और मैच जीत लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचन से कोई नहीं रोक सकता है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही उसकी नॉकआउट में जगह पक्की हो जाएगी। फिलहाल भारतीय टीम की फॉर्म और आने वाले मैचों को देखते हुए यह मुश्किल कतई नहीं है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। एक लाइन में कहा जाए तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का है।

भारत के 4 मैच बचे हैं, धाकड़ टीमों को हरा चुके हैं हम
भारत के 4 मैच बचे हुए हैं। श्रीलंका (2 नवंबर) का सामना करने के लिए मुंबई जाने से पहले भारत अगले सात दिनों में (29 अक्टूबर) लखनऊ में इंग्लैंड से भिड़ेगा। इसके बाद रोहित सेना 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। उसका आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस यह मान सकते हैं कि इसमें से कम से कम दो मैच तो भारत जीतेगा ही। उसका नेट रन रेट शानदार है तो कम से कम इस मामले में चिंता की बात नहीं है। फिर भी क्रिकेट में एक अटल सत्य यह है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए जब तक आईसीसी सेमीफाइनल में पहुंचने की पुष्टि न कर दे तब तक फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

भारतीय पिच और स्टेडियम में भयंकर सपोर्ट
भारत के लिए होम ग्राउंड सबसे बड़ा एक्स फैक्टर साबित हुआ है। हर भारतीय क्रिकेटर पिच के बारे में जानता, समझता है। इसके अलावा स्टेडियम में पहुंचने वाले फैंस का सैलाब भी अहम भूमिका निभाते हैं। एक साथ लयबद्ध स्वर में विराट, विराट.. रोहित, रोहित.. जीतेगा भाई जीतेगा भारत जीतेगा... जब नारे लगते हैं तो टीम इंडिया की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। उसके हौसले 7वें आसमान पर होते हैं। दूसरी ओर, इसमें कोई शक नहीं कि हजारों फैंस के बीच विपक्षी टीम के हौसले अपने आप डाउन हो जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.