विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित

Updated on 23-03-2026 03:07 PM

बेमेतरा। बेमेतरा जिला स्वास्थ्य विभाग,विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 20 मार्च 2026 के अवसर पर बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं  सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू, राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (NOHP) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजया रमन के सक्रियता पर यह आयोजन शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बेमेतरा वार्ड 11, वार्ड 21,शंकुल केंद्र पीकरी बेमेतरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 18 में किया गया। इस अवसर पर कुल 288 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें सही तरीके से ब्रश करने के फायदे बताए गए ।

इस वर्ष के विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम “A Happy MOUTH IS A HAPPY LIFE” को ध्यान में रखते हुए नोडल एवं जिला चिकित्सालय बेमेतरा के दंत चिकित्सक डॉ. विजया रमन एवं डेंटल असिस्टेंट राजेश शर्मा ने बच्चों व शिक्षकों को मुख स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान और बचाव को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।

 सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वच्छता (Oral Hygiene) के प्रति जागरूक करना और दांतों की बीमारियों को रोकना है। 2013 से शुरू हुआ यह अभियान 'स्वस्थ मुँह, स्वस्थ शरीर' का संदेश देता है, क्योंकि मुख स्वास्थ्य का सीधा संबंध समग्र स्वास्थ्य से है। मुख स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य: मुख स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना, दांतों की बीमारियों के प्रति शिक्षित करना और रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करना है । नोडल अधिकारी डॉ विजया रमन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का इतिहास  इसकी शुरुआत FDI वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा की गई थी और यह पहली बार 20 मार्च 2013 को मनाया गया था। इसका महत्व: यह दिन याद दिलाता है कि एक स्वस्थ मुँह न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम: “स्वस्थ मुंह, खुशहाल जीवन” है ।

सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि यह आयोजन मुख रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ष भर चलने वाले एक बड़े अभियान की शुरुआत है। लोगों को हर 6 महीने में दंत चिकित्सक से जांच कराने और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

मुख स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और उनके दुष्प्रभाव

मुख स्वास्थ्य की अनदेखी से दांतों की सड़न, मसूड़ों में सूजन, खून आना, असमय दांतों का गिरना, मुंह से दुर्गंध, मुंह का कम खुलना, गर्म एवं मसालेदार भोजन में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या कुपोषण, समयपूर्व प्रसव, गर्भपात, नवजात में जन्मजात विकृतियां, मानसिक कमजोरी, अंधापन, बहरापन जैसी जटिलताओं को जन्म दे सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.