दुसरे चरण का अभियान आज से कोइ भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे :कलेक्टर

Updated on 07-10-2022 05:02 PM

सिंगरौली
पात्रता होने के बाद भी योजनायों के लाभ से वंचित आम जनों को पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ग्रामीण एवं शहर के वार्डों मे चलया जा रहा है। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में  शिविर आयोजित कर योजनाओ के लाभ से बंचित हितग्राहियो को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देषन में घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियो चिन्हित करने का कार्य भी किया जा रहा है।प्रथम चरण के अभियान के दौरान हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त किये गए है साथ ही अभियान के दौरान पात्र हित ग्राहियों को लाभान्वित कराया गया।  

अभियान का दूसरा चरण आज से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो की चिन्हित पंचायतो में सुरू हो रहा है। शिविर क सफल आयोजन हेतु  कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में प्रथम चरण के अभियान के दौरान हितग्राहियो के आवेदन पत्रो के निराकारण के प्रगति एवं दुसरे चरण के अभियान की तैयारिओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री मीना ने उपस्थित सेक्टर अधिकारिओं एवं नोडल अधिकारियों इस आशय का  निर्देश दिए कि प्रथम चरण के अभियान के दौरान जिन योजनाओं में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं उक्त योजनाओं मे लक्ष्य के अनुसार प्राप्त कर हितग्राहियो को लाभान्वित कराये। कोई भी पात्र हितग्राही  अभियान के दौरान ल लाभ से वंचित ना रहे। उन्होने कहा कि  यदि  कोइ भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित पाया गया सम्बन्धित सेक्टर प्रभारी एवं नोडल अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनश्चित की जायेगी। कलेक्टर ने प्रथम चरण के  अभियान के दौरान प्राप्त हुए आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण कर निर्धारित पोर्टल में दर्ज किये जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी पी वर्मन,एस डी एम ऋषि पवार, व्ही. पी. पाण्डेय, सयुंक्त कलेक्टर, राजेश शुक्ला, निगमा आयुक्त पवन सिंह सहित सेक्टर अधिकारी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला मुख्यालय से बाहर के अधिकारिगण व्हीसी  के माध्यम बैठक में जुड़े रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.