32 हजार जगहों पर टांगे कैमरे, 4 करोड़ से ज्यादा फोटो क्लिक... टाइगरों की गिनती महामिशन से कम नहीं

Updated on 10-04-2023 05:52 PM
नई दिल्ली: देश में बाघों की आबादी के ताजा आंकड़े आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि 2022 में बाघों की संख्या बढ़कर 3,167 पहुंच गई है। 2006 में बाघों की आबादी 1411 थी। 2010 के बाद यह फिर से बढ़ना शुरू हुई। टाइगर सेंसस 2023 की शुरुआत 2018 से ही हो गई थी। वैसे, इंसानों से इतर बाघों की गणना का काम इतना आसान नहीं होता है। इसमें कागज-कलम लेकर नोट करने जैसा काम नहीं होता है। पूरी रणनीति के साथ 24 घंटे 365 दिन की निगरानी के बाद आंकड़े आते हैं। जी हां, टाइगरों की गिनती के लिए देश के 20 से अधिक राज्यों में 32,500 जगहों पर कैमरे लगाए गए थे। पिछली बार बाघों की गणना में 26,800 स्थानों पर कैमरे लगे थे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि टाइगरों का कुनबा पता करने के लिए कुल 4.7 करोड़ फोटो लिए गए थे।

सेंसस रिपोर्ट में बताया गया है, 'इन तस्वीरों में से 97,399 तस्वीरें बाघों की थीं। 3,080 ऐसी तस्वीरें क्लिक की गईं जो अलग-अलग टाइगरों की विशिष्ट तस्वीरें थीं। पिछली गणना के समय ऐसी तस्वीरें 2,461 मिली थीं।' मैसूर में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत में दुनिया के 75 फीसदी बाघ रहते हैं। ऐसे समय में जब दुनियाभर में वन्यजीवों की आबादी स्थिर है या घट रही है, पर्यावरणविद भारत में बढ़ने वाला ट्रेंड देखकर चकित हैं।’ पीएम ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का हिस्सा है। हम सह-अस्तित्व को महत्व देते हैं।

बाघों का घर है भारत

2018 से शुरू हुआ बाघों की गिनती का सफर दुनिया में किसी भी वन्यजीव की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रयास था। इसमें 6.4 लाख किमी का पैदल सर्वे किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कैमरे में दिखे टाइगरों की सबसे ज्यादा तादाद मध्य भारत क्षेत्र में देखी गई। इसके बाद पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट, शिवालिक पहाड़ी और ब्रह्मपुत्र मैदानी और सुंदरबन क्षेत्र रहा।


पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। भारत ने न केवल बाघों को बचाया है बल्कि उन्हें फलने-फूलने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र भी उपलब्ध कराया है। पीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर करीब 75 फीसदी बाघ भारत में हैं। 10 से 12 साल की अवधि में बाघों की आबादी में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वन्यजीव प्रेमियों को आश्चर्य होता है लेकिन भारत में बाघों की संख्या बढ़ी है क्योंकि प्रकृति के प्रति भारतीयों की श्रद्धा है। मध्य भारत के लोग बाघों की पूजा करते रहे हैं और कई अन्य लोग उन्हें अपने परिवार के रूप में मानते थे।
साल 2006 में 1,411 बाघ
2010 में 1,706
2014 में 2,226
2018 में 2,967
2022 में 3,167 टाइगर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.