घर बुलाकर 'समझाना' इसे कहते हैं... दिल्ली में सीना ठोककर '4 दोस्त' मिलेंगे, चीनी विदेश मंत्री जल भुन उठेंगे

Updated on 03-03-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: सर्दी अब जा चुकी है और गर्माहट महसूस होने लगी है। इधर, नई दिल्ली में कूटनीतिक गर्मी भी बढ़ गई है। जी हां, एक तरफ चीन के विदेश मंत्री किन गांग G20 की बैठक में भाग लेने भारत पहुंचे हुए हैं तो दूसरी तरफ क्वाड की बैठक होने वाली है। क्वाड यानी दुनिया के चार बड़े देशों का वो संगठन (Quad Meeting 2023), जो चीन को खटकता है। एक दिन पहले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष की मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने फोटोग्राफरों को हाथ मिलाते हुए पोज दिए। हालांकि दिल मिलने अभी बाकी हैं। जयशंकर ने साफ कहा कि भारत और चीन के रिश्ते असामान्य हैं। 34 महीने से पूर्वी लद्दाख में तनातनी बरकरार है। वांग यी की जगह किन दिसंबर में चीन के विदेश मंत्री बने थे। दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। 45 मिनट की चर्चा चली और बाद में जब जयशंकर पत्रकारों के सामने आए तो उन्होंने कहा कि हमारे संबंधों में कुछ वास्तविक समस्याएं हैं। किन भारत की मेजबानी में हो रही जी-20 की बैठक के लिए 24 घंटे पहले दिल्ली आए और आज उन्हें जो देखने-सुनने को मिलेगा, वो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। यह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए भी बड़ा संदेश होगा। मैसेज भी साफ है कि चीन की दादागीरी नहीं चलेगी।

क्वाड के मंत्री एक साथ पहली बार बोलेंगे

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया एक साथ आए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से चारों देश QUAD में चीन ऐंगल से इनकार करते हैं। बॉर्डर पर चीन के दुस्साहस के चलते भारत के साथ संबंध तनावपूर्ण ही चल रहे हैं। अमेरिका में चीन का बैलून देखे जाने से जासूसी के आरोप लगे तो उनके संबंध भी गड़बड़ा गए। इतना कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन का दौरा कैंसल कर दिया। यूक्रेन संकट पर चीन का रूस को मदद करना अमेरिका को चुभ रहा है। चीन के जापान और ऑस्ट्रेलिय के साथ रिश्ते भी अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। ऐसे माहौल में आज दिल्ली में जब क्वाड के विदेश मंत्री सार्वजनिक मंच पर एक साथ बैठेंगे तो चीन को अच्छा नहीं लगेगा। यह भारत की तरफ से 'घर बुलाकर' समझाने जैसा कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है।

क्वाड और चीन

दरअसल, क्वाड के चारों देश जी-20 के सदस्य हैं। जापान के विदेश मंत्री जी-20 बैठक में नहीं आए लेकिन कुछ घंटों के लिए क्वाड मीटिंग में दिल्ली आए हैं। रायसीना डायलॉग में यह पहला मौका है जब क्वाड के सदस्य देशों के सभी विदेश मंत्री एक साथ दिखेंगे। इससे पहले आज भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री क्वाड मीटिंग करेंगे। थोड़ी देर बाद विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित हो रहे रायसीना डायलॉग में चारों मिनिस्टर एक साथ संबोधित करेंगे। इस डायलॉग में वैश्विक कूटनीति पर चर्चा होती है। आज इशारों में चीन को भी सुनाया जा सकता है। जासूसी प्रकरण के चलते अमेरिका के पास भी चीन पर बरसने के लिए काफी कुछ है।
अब आप समझिए, चीन की आज क्या हालत होगी। भारत साफ तौर पर कहता रहा है कि चीन के साथ रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते, जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं आ जाती है। भारत का कहना है कि द्विपक्षीय संबंध आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और आपसी हितों पर आधारित होने चाहिए। लेकिन चीन का रवैया माहौल खराब करने वाला ही रहा। डोकलाम, गलवान के बाद अरुणाचल...। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि एलएसी पर सेना के वापस लौटने के बावजूद मौजूदा स्थिति से भारत खुश नहीं है। हम चाहते हैं कि चीन अप्रैल-मई 2020 से पहले वाली स्थिति में लौटे। हालांकि चीन है कि मानता नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.