थाली का बैंगन कहें या आस्तीन का सांप 48 दिनों में इतना घूमीं जिया शंकर कि चकरा गए बिग बॉस

Updated on 04-08-2023 03:44 PM
'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे हमने ठगा नहीं', ये कहावत आपने बहुत सुनी होगी। कई बार एक-दूसरे पर चिपकाई भी होगी। ये फिलहाल बिल्कुल जिया शंकर पर सटीक बैठ रही है। उन्होंने शो में अबतक ऐसा ही किया है। वही, जिया शंकर जो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं। कभी थाली का बैंगन बन तो कभी आस्तीन का सांप बन, डसे जा रही हैं। अपनों की ही जड़ें खोदने में वो पीछे नहीं रहती हैं। बाहर की दुनिया में तो लोगों ने उनको 'नागिन' कहना भी शुरू कर दिया है। वह इधर-उधर लुढ़कती दिखाई देती हैं। शो में तो इनका न कोई सच्चा दोस्त बन पाया है और न ही कोई पक्का ठिकाना। भटकती आत्मा शुरू में थीं और आज भी उसी किरदार को पकड़े हुए हैं।

जिया शंकर को जब स्टेज पर प्रीमियर नाइट पर देखा था, तो लगा था कि वह काफी दमदार खिलाड़ी होंगी। हालांकि घसीटते-घसीटते वो फिनाले के बेहद करीब तो पहुंच गई हैं। मगर ये खुद से नहीं, बल्कि दूसरों के सहारे से है। जब वो घर में आई थीं, तो उनका ग्रुप पहले टीवी एक्टर्स के साथ बना था। मतलब अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट के साथ। लेकिन इनको यहां जब पसंद नहीं आया तो वो दूसरे ग्रुप में चली गईं। फिर वहां से पहले वाले ग्रुप में आ गईं। और ये क्रम 48 दिन तक यूं ही चलता रहा और अभी-भी जारी है। पूरी-की-पूरी वो थाली का बैंगन बनी घर में डोल रही हैं।

अपनों ही डसती हैं जिया शंकर

उन्होंने अभिषेक मल्हन के दोस्त ठगेस को गलत साबित करने के लिए, अपने करीबी दोस्त अविनाश सचदेव को नॉमिनेशन में डाल दिया। वह जद हदीद, जिसे पिता समान मानती थीं। उनसे भी भिड़ गईं। सिर्फ अपनी इमेज सही साबित करने के चक्कर में उन्होंने किसी के इमोशन्स को नहीं देखा। देखा तो सिर्फ अपने ईगो को, जो हर्ट हो गया था और उसे सैटिस्फाई करने के लिए वह आज भी अभिषेक के साथ हैं। इतना ही नहीं, उन्हें कैप्टन बनाने के लिए भी खूब मेहनत करती दिखाई दीं।

जिया शंकर को देख चकराए बिग बॉस

घर में जिया शंकर ही एक ऐसी हैं, जो दोनों ग्रुप्स में रहकर बातें जानती हैं और घर में माचिस की तीली का काम करती हैं। जिनसे उनका पंगा होता है, उसके बारे में इतना खुन्नस भर लेती हैं कि उसकी बड़े प्यार से छीछालेदर कर देती हैं। क्योंकि वो मीठी-छूरी की तरह पीठ पीछे बात करती हैं और अपनों ही जड़ों को खोदने का प्रयास करती हैं। अब तो वो अपना वजूद भी खो चुकी हैं। क्योंकि उनकी खुद का कोई ओपिनियन नहीं रहा। कोई डांटे या समझाए, वह रो देंगी या हंसती रहेंगी। ज्यादा होगा तो उससे भिड़ लेंगी कि वो अपना देखे। उनका ये लट्टू वाला गेम देखकर तो अब बिग बॉस भी चकरा गए हैं कि ये छोरी आखिर किसकी सगी है?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.