कैल्शियम, विटामिन-D, जीरोडोल... नकली दवाओं पर केंद्रीय एजेंसी ने जारी किया एलर्ट

Updated on 31-12-2022 04:46 PM
नई दिल्ली: भारत के शीर्ष ड्रग नियंत्रक ने नकली दवाओं का पता लगाने के लिए राज्य ड्रग इंस्पेक्टरों को अलर्ट जारी किया है। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी में नकली दवाएं बनाए जाने की सूचना मिली है। इसमें विटामिन डी टैबलेट, कैल्शियम टैबलेट, दर्द निवारक जीरोडोल, एंटी-एलर्जिक मोंटएर, कार्डियो ड्रग Atorva, स्टैटिन ड्रग Roseday आदि शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्य ड्रग्स नियंत्रक की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक DGCA वीजी सोमानी ने देशभर के ड्रग इंस्पेक्टरों को एक लेटर भेजा है। इसमें सतर्कता बढ़ाने के साथ ही लेटर में बताई गई दवाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब गांबिया और उज्बेकिस्तान में भारत में बनी दवाओं से मौत के आरोप लगे हैं। भारतीय दवा बनाने वाली कंपनियां जांच रेडार पर आ गई हैं। सोमानी ने लेटर में लिखा है, 'एक स्टेट इंस्पेक्टर ने बद्दी और आगरा में छापेमारी के दौरान बरामद की गई नकली दवाओं और अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी दी है।'लेटर में कहा गया है कि सूचित किया गया है कि बरामद की गई दवाएं दूसरी चर्चित फामा कंपनियों के ब्रांड की हैं और बिना किसी अनुमति, लाइसेंस के सोलन जिले के बद्दी में मोहित बंसल की Trizal Formulations के फैक्ट्री परिसर में बनाई गईं। आगे कहा गया है कि नकली दवाओं का स्टॉक बाजार में पहले ही बेचा जा चुका है। इसकी होलसेल फर्म M/s MH Pharma कोतवाली, आगरा (यूपी) में है।

नवंबर के आखिरी हफ्ते में ऐसी खबरें आई थीं कि हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नकली दवा बनाने वालों का गिरोह पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान आगरा निवासी मोहित बंसल के रूप में हुई थी। वह नामी कंपनियों के नाम से दवा बनाकर बेचता था। पता चला था कि आगरा में उसका मेडिकल स्टोर भी है, जहां नकली दवाओं को बेचा जाता था। उस समय यूपी नंबर की क्रेटा कार में नकली दवाइयों की खेप पकड़ी गई थी। इसमें हार्ट, गले में एलर्जी की दवा और जीरोडोल समेत कई नकली दवाएं मिली थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.