कैडेट्स एन.सी.सी. संस्कारों के ब्रांड एम्बेसेडर: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 01-02-2024 12:16 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि एन.सी.सी. सिर्फ ट्रेनिंग नहीं है। मानवीय संवेदनाओं से भरे हुए, राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग, अनुशासन में रहते हुए एकता की भावना का विकास करना है। उन्होंने कैडेट्स का आव्हान किया है कि भावी जीवन में एन.सी.सी. में मिले राष्ट्र, समाज की निस्वार्थ सेवा और संकल्प के संस्कारों के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में समाज में अपनी पहचान कायम करें।

राज्यपाल श्री पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभागी एन.सी.सी. कैडेट्स के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में एन.सी.सी. कैडेट्स को पुरस्कृत भी किया। राज्यपाल के समक्ष कैडेट्स ने समूह नृत्य, गायन, काव्य पाठ की प्रस्तुतियों के साथ गणतंत्र दिवस शिविर के अनुभवों को साझा किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विकसित भारत के लिए जिस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परिवर्तन की अपेक्षा थी, वह दौर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब शुरू हो गया है। विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ निदेशालय की 23 बालिका कैडेटों के चयन, घुड़सवारी प्रतियोगिता में 6 पदक सहित तीसरा स्थान और पाँच स्थानों की प्रगति करते हुए इस वर्ष ओवर आल रैंकिंग में छठा स्थान हासिल करने के लिए सभी कैडेट्स और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए. के. महाजन ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश भर के 17 निदेशालयों के 2200 कैडेट्स भाग लेते है। इनके साथ विभिन्न प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रदेश के कैडेट्स ने ओवर आल छठा स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि अर्जित की है। इस वर्ष प्रदेश के 45 विद्यार्थियों के दल ने कर्तव्य पथ पर बैंड की प्रस्तुति भी दी है। उन्होंने बताया कि एन.सी.सी. के कैडेट्स द्वारा वर्ष भर रक्त दान की गतिविधियाँ की जाती है। सामुदायिक और समाज सेवा के कार्यों के साथ ही सिकल सेल और थैलेसिमिया रोग जागरण के संबंध में जनजागृति के कार्य भी किये जा रहे है। पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत कैडेट्स सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर स्थानीय निकायों को सौप देते है। प्रत्येक कैडेट्स द्वारा एक पौधा लगाया जाता है। परिवार के सदस्यों को भी पौध रोपण के लिए प्रेरित किया जाता है।

राज्यपाल के समक्ष कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

समारोह में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के विभिन्न रूपकों और गणगौर नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी। कैडेट अदिति मिश्रा ने देश भक्ति गीत हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिये का गायन किया। समूह गान के माध्यम से “वो शक्ति है वो भक्ति है” गीत में महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस परेड के अनुभवों का रोहन रैकवार और कैडेट मानवी ने विवरण दिया। कैडेट शामली यादव ने “जागों राम” काव्य पाठ किया।

राज्यपाल ने कैडेट्स को पुरस्कृत किया

इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस परेड में बेस्ट कैडेट रजत पदक विजेता कैप्टेन हर्षित मल्होत्रा, कैडेट मोहित देव को 2100 रूपये और कांस्य पदक विजेता सार्जेन्ट आयुष शिंदे को 1100 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में घुडसवारी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ घुडसवार का स्वर्ण पदक विजेता सार्जेन्ट सुहाना गम्भीर और टेंट पेगिंग में स्वर्ण पदक विजेता सार्जेन्ट राहुल बघेल को इक्यावन-इक्यावन सौ रूपये के नगद पुरस्कार प्रदान किये। पर्वतारोहण के बेसिक और एडवान्स कोर्स को पूरा करने वाली कैडेट सोनिका जाट, एचएमआई दार्जलिंग में बेस्ट पर्वतारोही अवार्ड विजेता सार्जेन्ट आदर्श सिंह, आल इण्डिया पैरा बेसिक कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट रायना धुर्वे और 17 एन.सी.सी. निदेशालयों के मध्य मोस्ट एन्टर प्राईजिंग नेवल यूनिट के विजेता दल के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया।

समारोह के अंत में राज्यपाल को शिल्प कलाकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.