अनिल विज को कैबिनेट फेरबदल में झटका, सीएम खट्टर ने 2 विभाग लिए वापस
Updated on
11-01-2023 06:31 PM
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अनिल विज को बड़ा झटका दिया है। अनिल विज से दो विभाग वापस ले लिए गए हैं। विज से तकनीकी शिक्षा और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग वापस लिए गए हैं। विज के पास इससे पहले 6 विभागों की जिम्मेदरी थी। अब उनके पास गृह, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभाग बचा है। हरियाणा में 12 विभागों के मर्जर के बाद मंत्रियों के विभागों में ये फेरबदल किया गया है। वहीं, कंवरपाल गुर्जर पहले के मुकाबले और पावरफुल हुए हैं।
Felixads
मंत्रियों के विभागों में ये फेरबदल के बाद अब सीएम मनोहर लाल के पास सबसे अधिक 14 विभाग रहेंगे। छेड़छाड़ के आरोप में घिरे संदीप सिंह के इस्तीफे के बाद अब खेल विभाग भी उनके पास है। संदीप सिंह के पास अब केवल प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग बचा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, उनके पास सात विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।
देवेंद्र बबली को भी झटका बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल और महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और अनूप धानक सुरक्षित रहे। उनसे कोई विभाग नहीं लिया गया है और न ही इन्हें कोई नया विभाग दिया गया है। नए सिरे से आवंटित किए गए विभागों में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पास से पुरातत्व एवं संग्रहालय चला गया है।
सरकार ने दी ये दलील सरकार का कहना है कि विभिन्न विभागों के कामकाज में बेहतर तालमेल और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए विभागों के विलय एवं पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। हरियाणा में 25 विभागों को विलय कर 10 नए विभाग बनाने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एक जनवरी को मुहर लगाई थी। 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभागों के विलय को मंजूरी दे दी गई थी।
भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…