कैबिनेट बैठक:आइसर भोपाल में बनेगा एआई व ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर, 85.51 करोड़ स्वीकृत

Updated on 29-07-2026 12:52 PM
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए 18.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। यह आयोजन अक्टूबर में राजधानी भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

इस इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट में 6 देशों की टीम शामिल होंगी, जिनमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रेजेंटिंग पार्टनर राइट्स के लिए 11 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

इसके अलावा में प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विस्तार से जुड़े 2,480 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूर कर दिया। इनमें खेल के अलावा सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और आईटी सेक्टर के पूर्व से चल रहे प्रोजेक्ट की निरंतरता के प्रस्ताव शामिल हैं।

आईटी पार्कों का विस्तार: प्रदेश में आईटी पार्कों के संचालन की निरंतरता के लिए 595 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के पार्कों से 8,000 नए रोजगार सृजित होंगे। सरकार का दावा है कि अब तक 22 हजार को रोजगार मिल चुका है।

ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: आईआईएसईआर भोपाल में एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी आधारित सेंटर की स्थापना होगी। इसके लिए 85.51 करोड़ मंजूर किए। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 857.21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

डिजिटल सेवाएं व क्लाउड: एमपीएसईडीसी के माध्यम से एआई/एमएल, वॉट्सएप चैटबॉट व साइबर सुरक्षा के लिए 110 करोड़, जीआईएस डेटा (एमपीएसआईडीसी) के लिए 40.20 करोड़ और क्लाउड सेवाओं के लिए 26.50 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

सिंचाई परियोजनाएं रिहन्द माइक्रो सिंचाई (सिंगरौली)

111.04 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। यह राशि अगले पांच साल के लिए मंजूर की है। गोविंद वल्लभ पंत सागर से 119 गांवों की 38,000 हेक्टेयर भूमि में सूक्ष्म सिंचाई होगी।

मल्हारगढ़ दाबयुक्त उद्वहन (मंदसौर): लिफ्ट सिंचाई परियोजना के संचालन के लिए 184.20 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इससे 46,500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।

महिला एवं बाल विकास

सामर्थ्य उपयोजना के तहत संकल्प-हब को 3 नए जिलों में विस्तारित करने 198.59 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सुरक्षा व आवास: संकटग्रस्त महिलाओं के लिए 5 नए शक्ति सदन और कामकाजी महिलाओं के लिए डे-केयर सुविधा वाले 'सखी निवास' का संचालन होगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भरबनेंगी।

न्याय, ऊर्जा और प्रशासन

ग्वालियर में नया वृत्त कार्यालय: विद्युत सुरक्षा निरीक्षकालय का नया ऑफिस और 9 पद स्वीकृत। इससे मालनपुर-बामौर औद्योगिक क्षेत्र व मुरैना के 600 मेगावाट सोलर प्लांट को लाभ मिलेगा। नारायणगढ़ (मंदसौर): जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सहित 9 नए न्यायिक पदों के सृजन को मंजूरी। नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी: प्रशिक्षण व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 129.12 करोड़ मंजूर।

किसान, कर्मचारी कल्याण

किसानों को बोनस: समर्थन मूल्य पर उपार्जन पर किसानों को बोनस भुगतान योजना की निरंतरता को मंजूरी। कर्मचारी कल्याण: पेंशन, भविष्य निधि और समूह बीमा योजनाओं के लिए 982.49 करोड़ रुपए स्वीकृत। कानून संशोधन: मप्र विधिक माप विज्ञान नियम, 2011 में संशोधन को मंजूरी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.