C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अब भारत में ही बनेगा ,22,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

Updated on 30-10-2022 06:40 PM

नईदिल्ली
आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वायुसेना का C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अब भारत में ही बनेगा और इस काम के लिए यूरोप की एयरबस कंपनी और भारत की टाटा ने हाथ मिलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रविवार को गुजरात के वडोदरा में उस प्लांट का उद्घाटन करेंगे जहां ये एयरक्राफ्ट बनेगा. ये प्रोजेक्ट उस वक्त गुजरात में लाया गया जब राज्य में आगामी चुनाव की तैयारियां हो रही है. रक्षा सचिव अजय कुमार का कहना है कि ये प्लांट एयरक्राफ्ट के एक्सपोर्ट के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के अतिरिक्त ऑर्डर की भी पूर्ति करेगा. कुमार ने कहा कि ये पहली बार होगा कि C-295 एयरक्राफ्ट यूरोप के बाहर निर्मित होगा. ये घरेलू उड्डयन क्षेत्र के लिए बहुत अहमियत रखता है.

पिछले साल सितंबर में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 21 हजार करोड़ रुपये का अनुबंध किया ताकि 56 C-295 एयरक्राफ्ट को वायु सेना के पुराने होते Avro-748 प्लेन से बदला जा सके. अनुबंध के तहत एयरबस चार साल के भीतर पहले 16 एयरक्राफ्ट को उड़ने वाली स्थिति में ही स्पेन के सेविल की अंतिम असेंबली लाइन से भारत पहुंचाएगा और इसके बाद 40 एयरक्राफ्ट को भारत में टाटा एडवांस सिस्टम्स (Tata Advanced Systems) के साथ मिलकर बनाया और असेंबल किया जाएगा. ये अनुबंध दोनों कंपनियों के बीच हुई औद्योगिक भागीदारी का हिस्सा है. ये अपने आप में पहला सैन्य एयरक्राफ्ट होगा जो किसी निजी कंपनी द्वारा भारत में बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपये होगी.

 

C-295 की 5 अहम बातें –

  • C-295, 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन एयरक्राफ्ट है जो एडवांस तकनीक से लैस है. ये वायुसेना के पुराने होते एवरो एयरक्राफ्ट की जगह लेगा. एयरबस के मुताबिक ये विमान अलग-अलग वेरियेंट के हो सकते हैं जिसमें ये वॉटर बॉम्बर, एयर टैंकर, वीआईपी को लाने-ले जाने और मेडिकल आपातकाल के दौरान मदद के काम में लाया जा सकता है.
  • वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने बताया कि एयरक्राफ्ट एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड और कच्चे रनवे से भी उड़ान भर सकते हैं. ये एयरक्राफ्ट आधे तैयार हुए रनवे से छोटे टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है.
  • इसके पीछे की तरफ रैंप दरवाज़ा है जो टुकड़ियों और कार्गो को जल्दी उतारने के काम आता है. एयरक्राफ्ट में सबसे लंबा बिना किसी रुकावट वाला केबिन है जो कि 12.7 मीटर या 41 फुट 8 इंच का है और 40-45 पैराट्रूपर या 70 यात्रियों को ले जा सकता है.
  • C-295 पूरी तरह सर्टिफाइड है और हर तरह के मौसम और ठंडे से लेकर बेहद गरम वातावरण में कॉम्बैट मिशन में दिन-रात काम पर लगा रह सकता है.
  • C-295 का कॉकपिट ग्लास का है जिसमें डिजिटल एवियोनिक्स है और चार बड़े मैट्रिक्स लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (6×8 इंच) हैं जो रात में पहने जाने वाले गॉगल्स के साथ तालमेल बैठाते हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.