बायजू को मिल गया तारणहार आकाश इंस्टीट्यूट में सबसे बड़े इन्वेस्टर बने रंजन पई

Updated on 25-01-2024 12:50 PM
नई दिल्ली: लंबे समय से संकट में फंसे एडटेक कंपनी बायजू के लिए अच्छी खबर है। मनिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन रंजन पई आकाश इंस्टीट्यूट में सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए हैं। बायजू की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न ने 2021 में आकाश इंस्टीट्यूट को 95 करोड़ डॉलर में खरीदा था। यह देश में इंटरनेट सेक्टर में सबसे बड़े एक्विजिशन में से एक था। आकाश इंस्टीट्यूट देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थान चलाता है। सूत्रों के मुताबिक पई ने 2023 में आकाश में 30 करोड़ डॉलर का निवेश किया था और कंपनी के बोर्ड ने इसे इक्विटी में बदलने को मंजूरी दे दी है। इससे रंजन पई कुल 40% हिस्सेदारी के साथ कंपनी के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर बन जाएंगे। कंपनी की वैल्यू करीब 70 करोड़ डॉलर है और इस पर कोई कर्ज नहीं है। पई ने कंपनी का कर्ज चुकाने में काफी मदद की थी।

इस बारे में आकाश इंस्टीट्यूट ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। पई और बायजू रवींद्रन ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ईटी ने पिछले साल अक्टूबर में खबर दी थी कि पई आकाश में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में हैं। एक सूत्र ने कहा कि आकाश के बोर्ड ने कनवर्जन को मंजूरी दे दी है और अब पई इसके सबसे बड़े स्टेकहोल्डर हैं। पई फैक्टर आकाश और बायजू के भविष्य के लिए अहम है। पई ने पिछले साल नवंबर में आकाश इंस्टीट्यूट में करीब 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। इससे बायजू को अपना कर्ज चुकाने में मदद मिली थी। अब कंपनी में पई, रवीन्द्रन और थिंक एंड लर्न की कुल 80 से 82 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। कंपनी में रवीन्द्रन की 16%, थिंक एंड लर्न की 26% और चौधरी परिवार तथा ब्लैकस्टोन की 18% हिस्सेदारी है। 2021 में आकाश की वैल्यूएशन 95 करोड़ डॉलर थी जो अब 70 करोड़ डॉलर रह गई है।

तारणहार बनकर आए हैं पई

एक सूत्र ने कहा कि पई बायजू के लिए तारणहार बनकर आए हैं क्योंकि कंपनी को अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर इस निवेश के लिए सीसीआई की हरी झंडी मिलती है तो पई को आकाश के बोर्ड में अतिरिक्त सीट मिल जाएंगी। पई का कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश है। इसमें Purpile, Bluestone, PharmEasy, FirstCry, Meolaa और Goat Brand Labs शामिल हैं। पई ने बायजू को Davidson Kempner कर्ज संकट से उबरने में मदद की थी। फाइनेंशियल ईयर 2022 में बायजू की पेरेंट कंपनी को 8,245 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि आकाश को 80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आकाश इंस्टीट्यूट की स्थापना जेसी चौधरी ने 35 साल पहले की थी। फाइनेंशियल ईयर 2022में कंपनी का रेवेन्यू 40 परसेंट बढ़ोतरी के साथ 1,491 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अब तक वित्त वर्ष 2023 का रिजल्ट जारी नहीं किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.