बाय-बाय.. पाकिस्तान जिंदाभाग... वीरेंद्र सहवाग ने बाबर सेना के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, ले रहे भयंकर मौज

Updated on 10-11-2023 02:31 PM
कोलकाता: बेंगलुरु में गुरुवार को न्यूजीलैंड के श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान वनडे विश्व कप 2023 से लगभग बाहर हो गया। इस पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम की जमकर मौज ली है। भारतीय टीम को हराने के लिए विश्व कप खेलने आई बाबर सेना ने शुरुआत दो मैचों में जीत दर्ज की थी और फिर रोहित की टीम ने बुरी तरह हराते हुए उसे पटरी से उतार दिया। इसके बाद तो अफगानिस्तान ने हराकर बाबर की टीम इंटरनेशनल बेइज्जती कर दी।

मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करते हुए लिखा कि बाय बाय पाकिस्तान का पोस्टर लगाते हुए पोस्ट किया पाकिस्तान जिंदा भाग..। बता दें कि पाकिस्तान शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने अंतिम ग्रुप गेम में इंग्लैंड से भिड़ेगा। दूसरी ओर, उसके चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक का इस्तीफा मंजूर हो गया है और माना जा रहा है कि स्वदेश पहुंचने पर बाबर आजम पर भी गाज गिरेगी।

उल्लेखनीय है कि उसका विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। सहवाग ने एक क्रिएटिव पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- अलविदा, अलविदा, पाकिस्तान। सहवाग ने मजाकिया लहजे में उन्हें सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं भी दीं। उनके ट्वीट में लिखा था- पाकिस्तान जिंदाभाग! घर वापसी के लिए सुरक्षित उड़ान भरें। सहवाग के पोस्ट पर कई जोरदार कॉमेंट्स भी आए हैं। यह पोस्ट एक्स पर वायरल हो गया है।

पाकिस्तान अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है?
क्वॉलिफिकेशन की बात करें तो पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा और उसे कम से कम 287 रनों का जीत का अंतर बरकरार रखना होगा। ऐसे में अगर बाबर एंड कंपनी 300 रन बनाती है तो उन्हें इंग्लैंड को सिर्फ 13 रन पर आउट करना होगा। यदि उन्हें पहले गेंदबाजी करने के लिए मजबूर किया गया तो राह असंभव हो जाएगी, भले ही उनका घातक गेंदबाजी आक्रमण इंग्लैंड को 100 रन पर रोक दे, उन्हें इसे केवल 2.5 ओवर में हासिल करना होगा।

न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 160 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत ने उनके नेट रन रेट (एनआरआर) को +0.743 तक बढ़ा दिया है। इस जीत ने उनकी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी है। बेंगलुरु में श्रीलंका पर पांच विकेट की जीत के बाद न्यूजीलैंड ने गुरुवार को भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.