तिघरा हैलीपेड शाला मैदान में पहुंचकर करेंगे विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Updated on 17-02-2023 06:00 PM

ग्वालियर में 17 फरवरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरे पर पहुंचने वाले हैं जहां वह बड़ी-बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लगभग 3.45 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। जहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विमानतल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 4 बजे तिघरा हैलीपेड पहुँचेंगे और यहाँ से तिघरा स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला के मैदान में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिगरा क्षेत्र के साडा में बसे गाँवों सहित अन्य समीपवर्ती गाँवों के निवासियों को लगभग सवा सौ करोड़ रूपए की सौगातें देंगे। जिनमें रायपुर बाँध, मामा का बाँध, गिरवाई बाँध एवं वीरपुर बाँध को सांक-नून नहर (ट्विन डक्ट) के जरिए भरने के लिये 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत से बनने जा रही फीडर चैनल (नहर) के निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही साडा क्षेत्र में बसे गाँव कुलैथ में 39 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहे सीएम राईज स्कूल का भूमिपूजन और 17 करोड़ रूपए की लागत से होने जा रहे तिघरा जलाशय का संधारण कार्य एवं 1.13 करोड़ रूपए की लागत के महेश्वरा जलाशय का सुदृढ़ीकरण व जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके अलावा साडा क्षेत्र में से गाँवों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराए गए लगभग 1 करोड़ 43 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और सहित 1 करोड़ 67 लाख रूपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री चौहान द्वारा किया जायेगा।

वही साडा क्षेत्र में बसी 18 ग्राम पंचायतों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिये सरकार द्वारा जल निगम के माध्यम से स्वीकृत लगभग 59 करोड़ रूपए लागत की समूह नल-जल योजना के मॉडल का अवलोकन करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित फूड कोर्ट वाहन एवं क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए दी गई दान सामग्री के वाहन को कार्यक्रम स्थल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जायेंगे। साथ ही आयुष्मान योजना एवं नल-जल योजना से लाभान्वित स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

साडा क्षेत्र के गाँवों को विकास कार्यों की सौगातें देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम करीब 6:15 बजे जेसी मिल कन्या महाविद्यालय के पीछे स्थित मैदान में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान यहाँ आयोजित कार्यक्रम में लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से बनने जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। साथ ही चार शहर के नाका से मलगढ़ा तिराहे तक 9 करोड़ रूपए की लागत से बनने जा रही सड़क के भूमिपूजन सहित उपनगर ग्वालियर को विकास कार्यों की अन्य सौगातें देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.