मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट को वरीयता दे रहे हैं खरीदार, जानिए क्या है वजह

Updated on 22-12-2023 02:21 PM
नई दिल्ली: संपत्ति खरीद, बिक्री और किराये के बारे में जानकारी देने वाला पोर्टल मैजिकब्रिक्स ने गुरुवार को अपनी प्रमुख रिपोर्ट 'हाउ इंडिया सर्च्ड फॉर प्रॉपर्टीज इन 2023' में खुलासा किया है कि उसके प्लैटफॉर्म पर जिन शहरों में सबसे ज्यादा संपत्तियां तलाशी गईं, उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र शामिल हैं। मैजिकब्रिक्स ने एक बयान में कहा कि चालू वर्ष में भारत में जिन क्षेत्रों में संपत्तियों की तलाश सबसे ज्यादा की गई, उनमें 20 प्रतिशत के साथ मुंबई महानगर सबसे ऊपर है। उसके बाद बेंगलुरु (19 प्रतिशत) और दिल्ली एनसीआर (19 प्रतिशत) का स्थान है।

अपने प्लैटफॉर्म पर लगभग दो करोड़ विजिटर्स में कस्टमर्स की प्रिफरेंस पर आधारित मैजिकब्रिक्स की इस रिपोर्ट में कहा गया कि 80 प्रतिशत संभावित घर खरीदारों ने मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट को वरीयता दी है। इसके बाद बिल्डर फ्लोर का नंबर आता है। रिपोर्ट में कहा गया कि घर तलाश करने वाले 56 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने 3BHK को प्रायारिटी दी है। इससे पता चलता है कि ज्यादातर लोग बड़े अपार्टमेंट को वरीयता दे रहे हैं।

कैसी रहेगी कीमत

मैजिकब्रिक्स के रिसर्च हेड अभिषेक भद्र ने कहा, 'रियल एस्टेट क्षेत्र ने 2023 में मजबूत मांग, बेहतर सप्लाई और रियल एस्टेट निवेश में युवाओं की बढ़ी रुचि के कारण उल्लेखनीय प्रगति की है। उम्मीद है कि अगले साल अधिक सप्लाई के कारण कीमतें स्थिर होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद और कोलकाता में अफोर्डेबल हाउसिंग मार्केट फल-फूल रहा है। जबकि एमएमआर (63 प्रतिशत) और एनसीआर (34 प्रतिशत) लग्जरी घरों की डिमांड में सबसे आगे हैं।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
     18 September 2026
    मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
    Advt.