पेटीएम का शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें 12% की आ चुकी है उछाल, जानिए एक्सपर्ट की राय

Updated on 07-08-2023 02:41 PM
नई दिल्ली : प्यार में धोखा खाए प्रेमी की तरह पेटीएम का शेयर (Paytm Share) लेकर बैठे निवेशकों की आज बांछे खिल गई। कारण है पेटीएम के शेयर में जबरदस्त उछाल। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही यह शेयर 12 फीसदी उछल गया। पेटीएम के शेयरों में यह बंपर तेजी एक डील की वजह से आई है। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। शर्मा ने पेटीएम की मूल कंपनी यानी वन97 कम्युनिकेशंस में 10.30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एंट फाइनेंशियल (Ant Financial) के साथ एक डील की है। एंट ग्रुप या एंट फाइनेंशियल चीनी औद्योगिक घराने अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) की कंपनी है।

पेटीएम में सबसे बड़ा शेयरधारक नहीं रहेगा अलीबाबा

इस तरह अब पेटीएम में अलीबाबा ग्रुप सबसे बड़ा शेयरधारक नहीं रह जाएगा। इस डील के बाद पेटीएम के फाउंडर और सीईओ के पास कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 19.42 फीसदी हो जाएगी। वहीं, एंड फाइनेंशियल की हिस्सेदारी घटकर 13.5 फीसदी हो जाएगी।


रॉकेट बन गया शेयर

खबर सामने आते ही पेटीएम का शेयर रॉकेट हो गया है। शुरुआती कारोबार में यह शेयर करीब 12 फीसदी उछलकर 887.55 रुपये पर पहुंच गया। पेटीएम का शेयर बीते सत्र में 795.45 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 915 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 439.60 रुपये है। शुरुआती कारोबार में पेटीएम का मार्केट कैप बीएसई पर 53,741.50 करोड़ रुपये दिखाई दिया।

टेक्निकल चार्ट पर क्या चल रहा?

पेटीएम का शेयर 813.2 रुपये के अपने 20 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर 805.03 रुपये के अपने 20 दिन के Exponential Moving Average (EMA) को पार कर गया है। वहीं, यह शेयर 837.58 रुपये के अपने तीसरे प्रतिरोध स्तर को भी पार कर गया है।

खरीदें या बेचें पेटीएम का शेयर?

सीएनआई रिसर्च के सीएमडी किशोर ओस्तवाल ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि भले ही पेटीएम के शेयर में उछाल है, लेकिन अभी यह शेयर खरीदने के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने निवेशकों को पेटीएम का शेयर खरीदने से मना किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके पास यह शेयर हैं और उन्हें मुनाफा हो रहा है, तो वे मुनाफावसूली कर सकते हैं। करीब 12 फीसदी उछलने के बाद पेटीएम के शेयर में मुनाफावसूली भी देखने को मिली। सुबह 11 बजे इस शेयर में तेजी घटकर 6.70 फीसदी पर आ गई थी और यह 848.75 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

2150 रुपये का था आईपीओ में शेयर

पेटीएम के आईपीओ ने निवेशकों को सबसे ज्यादा निराश किया है। यह आईपीओ साल 2021 में आया था। आईपीओ में पेटीएम का शेयर प्राइस 2150 रुपये था। शेयरों की लिस्टिंग के बाद से अब तक भी यह शेयर अपने आईपीओ प्राइस को टच नहीं कर पाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.