यहां 4828 किमी की दूरी तय करती हैं तितलियां, दो साल के बाद आबादी में हुआ इजाफा

Updated on 02-02-2023 06:18 PM
सेन फ्रांसिस्को: सदिर्यों के दिनों में कैलिफोर्निया तट को गुलजार करने वाली वेस्टर्न मोनार्क तितलियों की संख्या में 2020 की गिरावट के बाद लगातार दूसरे साल भी वृद्धि देखने को मिली है, लेकिन नारंगी और काले रंग की तितलियों की आबादी अब भी पहले की तुलना में काफी कम है। शोधकर्ताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया और एरिजोना में इन स्थलों का दौरा करने वाले स्वयंसेवकों ने 330,000 से अधिक संख्या में तितलियों के वहां होने की जानकारी दी है, जो पिछले छह साल में इन तितलियों की सबसे अधिक संख्या मानी जा रही है।

गर्मियों में बढ़ी तितलियों की संख्‍या

वर्ष 2020 में शीतकाल के दौरान तितलियों की वार्षिक गणना 2,000 से कम दर्ज किये जाने के बाद इनकी संख्या में व्यापक बढोतरी दर्ज की गयी है। वर्ष 2021 में, तितलियों की यह संख्या 247,000 थी। एक गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन 'जेर्सेस सोसाइटी की एक संरक्षण जीवविज्ञानी एम्मा पेल्टन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी जश्न मना सकते हैं और यह वाकई में रोमांचकारी है।' उन्होंने कहा, 'हम सभी पिछले वर्ष इतनी राहत महसूस कर रहे थे क्योंकि करीब 2,50,000 तितलियां थीं और इस बार यह संख्या और बढ़ गयी है, जो अच्छा संकेत है।'

कभी लाखों में होती थी तितलियां

पेल्टन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि अचानक तितलियों की यह संख्या क्यों बढ़ गयी है, लेकिन ऐसी संभावना हो सकती है कि ईस्टर्न मोनार्क तितलियां इन वेस्टर्न मोनार्क तितलियों के साथ मिल गयी हों। ईस्टर्न मोनार्क तितलियां आमतौर पर मैक्सिको में अपना शीतकालीन प्रवास रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या अस्सी के दशक की तुलना में बहुत कम है, जब ये तितलियां लाखों में होती थीं।

कई किलोमीटर की दूरी

वैज्ञानिकों का मानना है कि वेस्टर्न स्टेट्स में तितलियों की संख्या बहुत ही निम्न स्तर पर है क्योंकि उनके पर्यावास नष्ट कर दिये गये हैं और कीटनाशकों आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृषि संबंधी समस्या के अलावा जलवायु परिवर्तन भी इनकी संख्या में कमी आने की एक प्रमुख वजहों में से एक है। इन तितलियों को जलवायु परिवर्तन की समस्या की वजह से 3000 मील अर्थात 4828 किलोमीटर की दूरी तय करने में कठिनाई होती है।

सर्दियों में पेड़ों पर रहतीं

वेस्टर्न मोनार्क तितलियां हर साल सर्दियों में पैसिफिक नॉर्थवेस्ट से कैलिफोर्निया की ओर उड़ान भरती हैं और फिर मार्च में वापस चली जाती हैं। नर तितली कुछ हफ्तों तक वहां रहती हैं, जबकि मादा तितिलयां पेड़ों पर पूरी सर्दी बिताती हैं तथा ग्रीष्म ऋतु के अंत तक वापस अपने पूर्व के स्थान पर जाती हैं। उसके बाद उनका प्रजनन चक्र शुरू होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.