व्यापारी ने खुद को गोली मारी, कंधे में लगी:ग्वालियर में सुसाइड नोट में लिखा- दो लोगों ने हड़प लिए ढाई करोड़ रुपए

Updated on 14-05-2024 11:29 AM

ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि कुछ लोग उसके रुपए नहीं लौटा रहे हैं।

मामला शिवपुरी लिंक रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे का है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दाल व्यापारी और हुंडी दलाल आशीष गुप्ता उर्फ आशु ने अपने दोस्त के होटल नीलश्री के बाहर पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली उसके कंधे पर लगी। होटल मालिक संजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुप्ता की कार से मिले सुसाइड नोट में लिखा है- अश्वनी जैन ने 2.28 करोड़ जबकि सरमन ने 40 लाख रुपए लिए थे। लौटाने को कहा तो आनाकानी कर रहे हैं। मानसिक प्रताड़ना की वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं।

70 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा था

आशीष गुप्ता पर हुंडी दलाली करते हुए 70 करोड़ रुपए के गबन के आरोप लगे थे। शहर के कुछ व्यापारियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे जेल जाना पड़ा था। कुछ ही दिन पहले जमानत पर बाहर आया है।

इसी मामले में एक व्यापारी के बेटे ने सुसाइड भी कर लिया था। पुलिस ने आशीष के अलावा ​​​​​​मोनू गुप्ता ग्वालियर, आशीष जैन गुना और दिलीप सिंधी भोपाल के खिलाफ ठगी और षडयंत्र रचने की एफआईआर कर उनको गिरफ्तार किया था।

क्रिकेट पर खेला था 34 करोड़ का सट्‌टा

करीब ढाई साल पहले आशीष ने हुंडी की फर्जी रसीदें बनाकर व्यापारियों से 34 करोड़ लिए थे। इस रकम से क्रिकेट पर सट्टा खेला था। व्यापारियों को पैसा वापस नहीं मिला तो उन्होंने थाने में एफआईआर कराई। मामले में आशीष और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। हाईप्रोफाइल केस होने की वजह से सीआईडी को जांच सौंपी गई थी। फिलहाल, इसमें शिकायतकर्ता व्यापारियों के बयान लिए जा रहे हैं।

एएसपी शियाज केएम ने कहा कि दाल कारोबारी ने खुद को गोली मारी है। घटना संदिग्ध नजर आ रही है। सुसाइड नोट के आधार पर हम मामले की जांच कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.