मतदान बढ़ाने के लिए व्यापारिक संगठन आगे आए, लक्की ड्रा निकालकर देंगे पुरस्कार

Updated on 06-05-2024 12:00 PM

संत हिरदाराम नगर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही बैरागढ़ के व्यापारिक संगठन भी आगे आए हैं। प्रशासन की पहल पर बर्तन व्यापारी संघ ने बैरागढ़ के प्रत्येक बूथ पर दिन में तीन बार लक्की ड्रा निकालकर मतदाताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बर्तन व्यापारी संघ की जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। संघ के अध्यक्ष रामचंद मूलचंदानी ने बताया किबैरागढ़ के अधिकांश बूथों पर संघ के सदस्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यहां 50 बूथों पर दिन में तीन पर लक्की ड्रा निकाला जाएगा। मतदान करने वाले किसी एक मतदाता को इंसुलेटेड पीवीसी बोतल पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। प्रत्येक बूथ पर सुबह 10 बजे, दोपहर दो बजे एवं शाम पांच बजे ड्रा निकाला जाएगा। संघ के पदाधिकारी जवाहर मूलचंदानी, भगवान तेजवानी एवं रामचंद आदि ने सभी मतदाताओं से मतदान का कर्तव्य निभाने की अपील की है।

कपड़ा बाजार बंद, अपील जारी

कपड़ा व्यापारी संघ ने सात मई को चुनाव के दिन बैरागढ़ बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी एवं महासचिव दिनेश वाधवानी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है किसबसे पहले वे पूरे परिवार के साथ मतदान करें, इसके बाद दूसरे मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। संघ के सदस्य घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदाताओं को मतदान पर्ची निकलवाने में भी मदद की जाएगी। संस्कार संस्था ने भी जन जागरण अभियान शुरू किया है। संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई है। संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा है किलोकतंत्र में मतदान करना हमारा दायित्व है। यह राष्ट्रधर्म निभाने की तरह है। यह धर्म हम सबको निभाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.