जंग की चपेट में कारोबार, इजराइल में बोरिया-बिस्तर समेट रही कंपनियां, नेस्ले ने बंद किया बिजनेस

Updated on 20-10-2023 03:18 PM
नई दिल्ली: हमास आतंकियों के हमले के बाद से इजरायल ने पलटवार कर दिया है। इजरायल के जवाबी हमले से वहां युद्ध की शुरुआत हो गई। बीते दो हफ्तों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग का अब कारोबार पर असर पड़ने लगा है। इजरायल जंग के चलते कारोबार प्रभावित होने लगा है। दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियां अब युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपना कारोबार समेट रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए कंपनियों ने कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। 156 साल पुरानी और दुनिया की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक नेस्ले (Nestle) ने इजरायल में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है।

कंपनियां समेट रही कारोबार

कंपनियों ने इजरायल में अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। नेस्ले ने अस्थाई तौर पर इजरायल स्थित अपना प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि इजरायल में जारी जंग के चलते गम अपने प्रोडक्शन प्लांट्स को अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं। अपने प्रोडक्डशन और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ मार्क श्नाइडर ने कहा कि हमारा फोकस अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर है। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को देखते हुए कंपनियां कारोबार समेटने लगी है। नेस्ले ही नहीं कई और कंपनियां इस बारे में विचार कर रही है।

भारत की इन कंपनियों का इजरायल में कारोबार

भारत की दर्जनों कंपनियां इजरायल में कारोबार कर रही हैं। भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक स्तर से लेकर राजनीतिक स्तर पर संबंध है। इजरायल की 500 से अधिक कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं। वहीं अडानी पोर्ट्स, सन फार्मास्युटिकल्स, डॉ रेड्डी, ल्यूपिन , टेक महिंद्रा, टाटा कंपनी की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो जैसी कंपनियों का बड़ा निवेश है। ये कंपनियां अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परेशान है और हालात पर नजरें बनाए हुए है। इस युद्ध का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। जंग के बीच शेयर बाजार लगातार धड़ाम हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.