बिजनेस पहले, दोस्ती बाद में... चीन को लेकर क्या ट्रंप और मस्क के बीच खिंच जाएंगी तलवारें?

Updated on 08-04-2025 04:49 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से उनके खास दोस्त एलन मस्क कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चीन पर लगाए टैरिफ को लेकर दिखाई दे रही है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ट्रंप से टैरिफ हटाने की गुहार लगाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने खुद ट्रंप से बात करके ये अपील की है।

खबर है कि एलन मस्क चाहते हैं कि ट्रंप सरकार की ओर से लगाए गए टैरिफ हटा दिए जाएं। मस्क का मानना है कि ये टैरिफ टेस्ला के बिजनेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए उन्होंने सीधे ट्रंप से बात करके इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, 'टैरिफ हटा दीजिए, इससे फायदा होगा।'

ट्रंप को समझाने की कोशिश

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से मिलकर नए टैरिफ को वापस लेने की अपील की है। 'द वाशिंगटन पोस्ट' ने इस बारे में खबर दी है। चीन से आने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगाने की योजना है। इस पर मस्क ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी और सीधे राष्ट्रपति को भी समझाने की कोशिश की।
मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि मस्क ने ट्रंप से बात की थी। लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई। ट्रंप कुछ बातचीत के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने टैरिफ लगाने की अपनी योजना को जारी रखा। उन्होंने पहले ही 34% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.