महानगरों की तरह अत्याधुनिक एवं सुविधाजनक बनेगा सुरखी का बस स्टैण्ड: गोविंद सिंह राजपूत

Updated on 22-04-2023 08:29 PM
भोपाल। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं, जो सुरखी के विकास के साक्षी हैं और यह विकास रथ इसी तरह निरंतर चलता रहेगा। यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी में पीएम आवास के हितग्राहियों के खाते में किश्त जमा करने के अवसर पर कही। श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच है कि एक भी पात्र हितग्राही बिना आवास के नहीं रहेगा। 1 हजार लोगों के खाते में आवास की राशि डाली गई है और अन्य जो लोग ऐसे रह गये है जिनका आवास में नाम नहीं आया या किश्त नहीं आई वह लोग चिंता ना करें जल्द ही उनके खाते में भी पैसे डाल दिये जायेंगे। वर्ष 2024 तक हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र हितग्राही का पक्का मकान बनाया जाये। श्री राजपूत ने कहा कि 2 महीने में फिर से हितग्राहियों के खाते में पीएम आवास की राशि जमा की जायेगी। कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री द्वारा यात्री प्रतीक्षालय, सेल्फी प्वाईंट एवं फोरलाईन पर करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि सुरखी में राजस्व के अधिकारियों के लिये भवन निर्माण हो गया है, जिसमें राजस्व के अधिकारी अब 24 घंटे क्षेत्रवासियों के लिये उपलब्ध रहेंगे ताकि अपने कामों के लिये क्षेत्रवासियों के लिये सागर ना जाना पढ़े। साथ ही सुरखी में बस स्टैण्ड के लिये 2 करोड़ स्वीकृत किये गये है जिससे सुरखी में अत्याधुनिक महानगरों जैसा बस स्टैण्ड बनाया जायेगा। श्री राजपूत ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है विकास कार्यों में पैसे को लेकर कोई चिंता ना करें। 
इस अवसर पर सुरखी नगर परिषद अध्यक्ष सीता ओमकार सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष बहादुर सिंह ठाकुर, सरमन सिंह, अरूण गौतम, कमलेश पांडेय, विजय बरकोटी, दिनेश मिश्रा, टीकाराम चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.