जल जीवन मिशन में देश का माडल जिला बना बुरहानपुर

Updated on 22-04-2023 05:47 PM

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने की सबसे ज्यादा खुशी बुरहानपुर की महिलाओं को हुई है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस पर गरिमापूर्ण समारोह में बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भाव्या मित्तल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सरकार और नागरिकों के परस्पर सहयोग और समन्वय का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यक्रमों और प्रक्रियाओं में नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित किया है।

प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार बुरहानपुर की महिलाओं के लिये अनूठे उपहार से कम नहीं है। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बहादरपुर गाँव की रेखा सुरेश सोनी अपने कठिन समय को याद करते हुए बताती हैं कि वे वर्ष 2000 में इस गाँव में बहू बन कर आई थी। पानी की परेशानी के कारण इस गाँव में कोई रिश्ता करने को तैयार नहीं होता था। बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। अभी शिवराज जी और मोदी जी के प्रयासों से हमारे गाँव में भरपूर पानी आने लगा है। पूरा गाँव भी हरा-भरा हो गया है। सबको साफ पानी मिल रहा है। स्वास्थ्य की समस्याएँ भी कम हो रही हैं। पहले पानी लाने में जो समय जाता था अब हम अपने दूसरे कामों में लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे लिये बहुत अच्छा काम किया है।

इसी गाँव की दीपिका श्याम सोनी बताती हैं कि गाँव में पानी से संबंधित बहुत सारी परेशानियाँ थी। नई बहुओं को भी दूर कुओं से पानी लाना पड़ता था। अब पानी मिलने से हमारी बडी समस्या खत्म हो गई है।

जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर बम्भाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच सविता प्रमोद सागर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारे यहाँ पानी की बहुत समस्या थी। अब हमें भरपूर पानी मिल रहा है। हर घर में पानी पहुँच गया है। सरकार ने पानी की बहुत अच्छी व्यवस्था हमारे गाँव में की है। हम सब गाँव वालों और ग्राम पंचायत के तरफ से मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी का बहुत आभार मानते हैं। इसी गाँव की प्रियंका खड़से बताती हैं कि रोज चिंता रहती थी कि सुबह पानी भरने जाना है। कई कामकाजी महिलाएँ पानी भरने के कारण काम पर जाने में लेट हो जाती थी। अब कई काम आसान हो गये हैं।

बुरहानपुर जिले ने जल जीवन मिशन से हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुँचाने की अभूतपूर्व और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। बुरहानपुर को देश में पहला हर घर जल सर्टिफाइड जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

हर गाँव में पानी पहुँचा कर बुरहानपुर ने देश को एक नई दिशा दिखाई है। जल जीवन मिशन में अब तक प्रदेश के 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। सभी 254 गाँव में “हर घर जल” योजना से पानी पहुँचाया जा रहा है। ये गाँव “हर घर जल” प्रमाणित हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.