केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड को मिलेगा अमृत

Updated on 14-03-2024 01:22 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को अमृत मिलेगा। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के नौ और उत्तर प्रदेश के चार जिले लाभान्वित होंगे। केन बेतवा लिंक परियोजना को लोकसभा चुनाव के दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड को भी साधने का प्रयास करेगी, क्योंकि परियोजना से बुंदेलखंड अंचल में सिंचाई और पेयजल की सुविधा तो मिलेगी ही औद्योगिक विकास भी होगा।


प्रधानमंत्री जल्द कर सकते हैं केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास

केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी जल्द ही परियोजना के शिलान्यास की बात कह चुके हैं। दौधन बांध निर्माण के लिए अब तक 11 कंपनियां हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), एस्कान इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) लिमिटेड, दिलीप बिल्डकान, एसटीएन सहित अन्य कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

मध्य प्रदेश के नौ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के चार जिले होंगे लाभान्वित

केन बेतवा लिंक परियोजना को लोकसभा चुनाव से दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड को भी साधने का प्रयास करेगी, क्योंकि परियोजना से बुंदेलखंड अंचल में सिंचाई और पेयजल की सुविधा तो मिलेगी ही औद्योगिक विकास भी होगा।

मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, विदिशा, सागर, शिवपुरी, दतिया और रायसेन जिले को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा, झांसी और ललितपुर जिले लाभान्वित होंगे।

परियोजना एक नजर में

लागत : 44 हजार 605 करोड़ रुपये

केंद्र सरकार देगी : 90 प्रतिशत राशि

राज्य सरकारें देंगी : 5-5 प्रतिशत राशि

केन-बेसिन से उप्र में सिंचाई : 2.27 लाख हेक्टेयर

केन-बेसिन से मप्र में सिंचाई : 4.47 लाख हेक्टेयर

बेतवा बेसिन से मप्र में सिंचाई : 2.06 लाख हेक्टेयर

मध्य प्रदेश के हिस्से में जाएगी : बिजली

केन-बेतवा परियोजना से बदलेगा बुंदेलखंड का जीवन

जल की कमी के कारण पिछड़े प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई सुविधा बढ़ेगी और बुंदेलखंड का जीवन स्तर बदलेगा।

राज्य सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र में कलश यात्रा भी निकाल रही है। केन-बेतवा जल कलश यात्रा के अंतर्गत एलईडी प्रचार रथ, केन बेतवा परियोजना के लाभान्वित ग्रामों में प्रचार-प्रसार के लिए भेजे जा रहे हैं।

केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना से आठ लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा बुंदेलखंड के 41 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा। परियोजना से बुंदेलखंड में 103 मेगावाट बिजली पैदा होगी। इससे प्रदेश के 10 जिलों के लगभग दो हजार गांव के सात लाख 13 हजार किसान परिवारों को लाभ मिलेगा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.