बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अब मुरैना, भिंड श्योपुर के 214 गांवों से होकर गुजरेगा

Updated on 30-09-2022 06:01 PM
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की आपत्ति के बाद अटल प्रगति पथ का नया अलाइनमेंट बना दिया गया है। अब यह एक्सप्रेस-वे चंबल के बीहड़ों से दूर से गुजरेगा। पहले 162 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे नए अलाइनमेंट में चंबल संभाग (मुरैना, भिंड श्योपुर) के 214 गांवों से गुजरेगा। खास बात यह है कि यह एक्सप्रेस-वे अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा।

गौरतलब है कि अटल प्रगति पथ के लिए सरकारी जमीन का अधिग्रहण हो चुका था और निजी जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही थी, लेकिन पर्यावरण मंत्रालय और एनजीटी ने बीहड़ों में एक्सप्रेस-वे के निर्माण की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। इसीलिए नए अलाइनमेंट में इसे बीहड़ों, वन विभाग और घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र से दूर कर दिया गया है।

नए ले-आउट के अनुसार प्रगति पथ मुरैना के 110, श्योपुर के 63 और भिंड के 41 गांवों यानी कुल 214 गांवों से गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे के रास्ते में पहले मप्र की आठ नदियां थीं, अब 10 नदियों पर बड़े पुल बनाए जाएंगे। एनएचएआइ ने नए अलाइनमेंट के लिए मुरैना, श्योपुर एवं भिंड जिला प्रशासन से जमीन मांगी है। पहले इसमें 75 फीसद जमीन सरकारी थी, अब 90 फीसद से ज्यादा जमीन किसानों की आ रही है।

मप्र में छह किमी कम हुई लंबाई

अटल प्रगति पथ राजस्थान के कोटा जिले के करिया-बारा में नेशनल हाइवे 27 से शुरू होगा, जो श्योपुर-मुरैना-भिंड होते हुए उप्र के इटावा तक जाएगा। पहले इसकी लंबाई 404 किलोमीटर थी, जो अब 423 किलोमीटर से ज्यादा होगी। नए अलाइनमेंट के तहत मप्र में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई भी कम हो गई है, पुराने प्रस्ताव में 312 किलोमीटर का हिस्सा मप्र में था, अब 306 किलोमीटर होगा।

उप्र में अटल प्रगति पथ की लंबाई करीब 23 किलोमीटर बढ़ गई है। पूर्व के प्रस्ताव में यूपी में 24 किमी का हिस्सा था, नए में 47 किमी लंबा अटल प्रगति पथ यूपी में होगा। लागत भी बढ़ी है। पहले सात हजार करोड़ रुपये में प्रस्तावित अटल प्रगति पथ का बजट अब नौ हजार करोड़ रुपये के आसपास आंका जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.