बुमराह का बॉलिंग एक्शन उनके चोटिल होने की वजह:​​​​​​​ग्लेन मैक्ग्रा बोले- जसप्रीत हर बॉल पर पूरा एफर्ट लगाते हैं, उन्हें ब्रेक की जरूरत

Updated on 20-03-2024 12:53 PM

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग एक्शन उनके ज्यादा चोटिल होने की वजह है। मैक्ग्रा बोले, बुमराह को ऑफ-सीजन की जरूरत है क्योंकि उनके बॉलिंग एक्शन की वजह से उन्हें ज्यादा चोट लग सकती है।

मार्च 2023 में अपनी पीठ की सर्जरी के कारण बुमराह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहें। वह ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ IPL 2023 से भी चूक गए थे।

MRF पेस फाउंडेशन में मीडिया से बातचीत के दौरान मैक्ग्रा ने कहा, बुमराह को ऑफ सीजन की जरूरत है क्योंकि वह हर गेंद में पूरा एफर्ट लगाते हैं। उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है। अगर वह खेलना जारी रखते है, तो उसके गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए जितना दबाव बनता है, उसे चोट लगना तय है, जैसा कि वह पहले भी कर चुके हैं।

मैक्ग्रा बोले, बॉलिंग एक्शन के दौरान आखिरी दो कदम लेते हुए जब बुमराह क्रीज में आते है, तब उनकी गति बढ़ जाती है, और यहीं से उनकी बॉल स्पीड बढ़ती है।

बेहतर राइट आर्मर होने के कारण लेफ्टी गेंदबाज की भारत को जरूरत नहीं लगी - मैक्ग्रा
मैक्ग्रा ने कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण भारत को बाएं हाथ के गेंदबाज की तलाश करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ा। वे बोले, भारतीय तेज गेंदबाजी लंबे समय से सेट है और इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जिस तरह से मोहम्मद शमी, बुमराह, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वे जब रिटायर हो जाएंगे, तब भारतीय टीम तेज गेंदबाजी के बारे में सोचेगी।

इतने सारे अच्छे दाएं हाथ के गेंदबाज होने के कारण हमने हाल ही में बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज को नहीं देखा है।

स्टार्क-कमिंस पर प्राइस की वजह से प्रेशर नहीं बनेगा
मैक स्टार्क ने निजी कारणों से आईपीएल में नहीं आने का फैसला किया। लेकिन वह वापस आए और रिकॉर्ड कीमत लेकर गए।वे इसका इंतजार कर रहे होंगे। अपने दिन पर, अगर वह गेंद को स्विंग करा रहे हैं, तो वह किसी भी अन्य तेज गेंदबाज जितना ही अच्छा होगा। उन्हें जो पैसा मिला है वह अविश्वसनीय है। लेकिन कमिंस और स्टार्क दोनों बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं और खेल को अच्छी तरह जानते हैं। मैक्ग्रा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कीमत का उन पर एक प्रतिशत भी प्रभाव पड़ेगा।

इस सीजन के लिए कमिंस और स्टार्क की बोली 20 करोड़ से भी ज्यादा गई। स्टार्क 24.75 करोड़ में KKR और कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में SRH के साथ शामिल हुए थे।

बॉलर्स को टी-20 में ज्यादा मेहनत की जरूरत - मैक्ग्रा
मैक्ग्रा का मानना है कि टी-20 में कुछ नया करने और बल्लेबाजों के साथ खेल के संतुलन को बनाए रखने की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर है। टी-20 बैटर्स को फेवर करता है।

मैक्ग्रा बोले, जब IPL शुरू हुआ, तो बल्लेबाजों ने टी-20 में अपनी शैली में सुधार किया, इससे पहले गेंदबाजों ने अलग-अलग गेंदों को पकड़ा और बल्लेबाजों की बराबरी की। लेकिन हाल ही में बल्लेबाजों ने नए इनोवेटिव शॉट्स से गेम में पकड़ बना ली है, इसलिए अब गेंदबाजों के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है।

यह नियंत्रण, विचार प्रक्रियाओं और गेम प्लान पर वापस आता है। यदि गेंदबाज अपनी इच्छानुसार गेंद फेंक सकता है, तो वह सफल होगा और गेम पर उसका नियंत्रण रहेगा। मुझे लगता है कि अब टी-20 क्रिकेट में आपके टारगेट के पर आपको कुछ गेंदें दिमाग में रखनी होंगी। बॉलर्स को मेहनत की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.