गुजरात पर बंपर जीत, पॉइंट्स टेबल में छलांग, राजस्थान रॉयल्स के लिए अब क्या है प्लेऑफ का सिनेरियो

Updated on 29-04-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। लगातार हार के कारण राजस्थान के लिए प्लेऑफ का समीकरण भी गड़बड़ हो गया है, लेकिन टूर्नामेंट के अपने 10 मैच में धमाकेदार जीत के बाद उसने खुद के लिए फिर से उम्मीद जगा ली है। राजस्थान ने अपने 10वें मैच में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंदा। इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल रहे। वैभव ने बेहतरीन 101 रनों की पारी खेली।
इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की यह 10 मैचों में से सिर्फ तीसरी जीत थी। हालांकि, गुजरात पर बड़ी जीत के बाद उसके रन रेट में काफी सुधार हुआ, जिसके कारण वह पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान के पास अभी कुल 6 पॉइंट हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, आईपीएल के 18वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ के लिए क्या मौके बन रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ सिनेरियो
आईपीएल के 18वें सीजन में राजस्थान की टीम प्लेऑफ से अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। टीम को 4 मैच और खेलने हैं। फिलहाल राजस्थान के पास 6 अंक है। ऐसे में वह अपने बचे हुए सभी चार मैच जीत लेती है तो प्लेऑफ में उसके पहुंचने की एक संभावना बन सकती है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक की जरूरत होती है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत लेती है तब भी उसके सिर्फ 14 पॉइंट्स हो पाएंगे।
ऐसे में राजस्थान को दो चीजों पर निर्भर रहना होगा। पहला ये कि अपने चारों मैच में जीत के साथ-साथ उसे अपने रन रेट को भी बेहतर करके रखना होगा। दूसरा ये की टॉप की पांच टीमों में से किसी दो लगातार हार मिले, जिससे वह 16 अंक तक नहीं पहुंच पाए। ऐसी स्थिति में रन रेट के आधार पर 14 अंक के साथ भी राजस्थान के पास मौका होगा कि वह प्लेऑफ में पहुंचे, लेकिन पॉइंट्स टेबल में ऊपर की चार टीमें जिस तरह से खेल रही है उसे देखें तो राजस्थान के लिए कोई मौका बनता हुआ नहीं दिखा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.