एफडी पर बंपर रिटर्न, ये बैंक ऑफर कर रहे 9% से ज्यादा ब्याज, देखिए रेट लिस्ट

Updated on 04-05-2023 07:14 PM
नई दिल्ली : ब्याज दरों में इजाफे के साथ ही लोगों का आकर्षण एफडी की तरफ बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में युवा भी अब एफडी (FD) में पैसा लगा रहे हैं। खास बात यह है यहां निवश करने पर जोखिम काफी कम रहता है। जबकि स्टॉक मार्केट या म्युचुअल फंड में रिटर्न की गारंटी नहीं होती है। एफडी से आप कितने रिटर्न की उम्मीद रखते हैं। 6,7 या आठ। लेकिन कुछ बैंक एफडी पर 9 फीसदी तक का रिटर्न दे रहे हैं। कमर्शियल बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर अधिक ब्याज दर (Interest Rates on FD) ऑफर करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्मॉल फाइनेंस बैंक्स की एफडी रेट्स (Small Finance Bank FD Rates) के बारे में बताएंगे।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक


सामान्य ग्राहकों के लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी (Unity Small Finance Bank FD) पर 4.5 से 9 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, यह सीनियर सिटीजंस को 1001 दिन की एफडी पर 9.5 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस अवधि के लिए खुदरा ग्राहक 9 फीसदी ब्याज पा सकते हैं। ये ब्याज दरें 2 मई 2023 से प्रभावी हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) में 700 दिन की एफडी पर आप 8.25 फीसदी ब्याज दर पा सकते हैं। वहीं, इस अवधि के लिए सीनियर सिटीजंस 9 फीसदी ब्याज दर पा सकते हैं। नए एफडी रेट्स 27 फरवरी से प्रभावी हैं। सीनियर सिटीजंस को यह बैंक 4.75 से 9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

फिनसर्व स्मॉल फाइनेंस बैंक


फिनसर्व स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank) अब एफडी पर 3% से 8.4% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 3.60% से 9.01% है। बैंक सबसे अधिक ब्याज दर 1000 दिन की एफडी पर 9.01 फीसदी दे रहा है। ये दरें 24 मार्च से प्रभावी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.