इस हफ्ते कमाई का बंपर मौका, 5 कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल्स

Updated on 24-07-2023 05:08 PM
अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। इस हफ्ते 5 कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं। इसमें निवेश करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह एक मेनबोर्ड सहित 4 एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज का आईपीओ भी शामिल है। इनके अलावा इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क, खजांची ज्वेलर्स, श्री टेकटेक्स, यसन्स केमेक्स केयर के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं हर आईपीओ के बारे में सभी जरूरी डिटेल्स।

यसन्स केमेक्स केयर आईपीओ

यसन्स केमेक्स केयर का आईपीओ 24 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। Dye बनाने वाली इस कंपनी ने आईपीओ के लिए 40 रुपये प्रति शेयर का लॉट साइज तय किया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एसएमई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी।

खजांची ज्वेलर्स आईपीओ

खजांची ज्वेलर्स का आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा। निवेशक इसे 28 जुलाई यानी शुक्रवार तक सब्सक्राइब कर सकेंगे। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया है। इस आईपीओ में न्यूनतम 1,000 शेयरों के लॉट के लिए अप्लाई करना होगा।

इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स आईपीओ

इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स का आईपीओ 25 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें 27 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 50 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस बैंड तय किया है।

श्री टेकटेक्स आईपीओ

श्री टेकटेक्स का इश्यू 26 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसे 28 जुलाई तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 54-61 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

यथार्थ हॉस्पिटल आईपीओ

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज का आईपीओ 26 जुलाई को खुलेगा। इस सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई होगी। यथार्थ हॉस्पिटल के प्रमोटर्स ने इस आईपीओ के लिए 285-300 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.