आज खुल रहा है बंपर कमाई का मौका, लिस्टिंग पर हो सकती है 60% कमाई

Updated on 08-09-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: आईपीओ मार्केट (IPO Market) में निवेश करने वालों के लिए आज से एक और मौका मिल रहा है। ईएमएस लिमिटेड (EMS Limited) का 321.24 करोड़ रुपये का आईपीओ शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस पर 12 सिंतबर 2023 तक ही बोली लगाई जा सकती है। ईएमएस कंपनी सरकारी संस्थाओं के लिए सीवरेज सॉल्यूशंस, वॉटर सप्लाई सिस्टम्स जैसी इन्फ्रा सर्विसेज देती है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड (Price Band) 211 रुपये तय किया है। कंपनी के आईपीओ में 146 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 82.94 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए होगा।

इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर रणवीर सिंह 82.94 लाख शेयर बेचेंगे। उनके पास कंपनी में 97.81 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 70 शेयर का है। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,770 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा QIB के लिए रिजर्व किया है। वहीं, 15 फीसदी हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और बाकी 35 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 96.37 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना चल रहा है जीएमपी

कंपनी के शेयर 15 सितंबर 2023 को निवेशकों को अलॉट हो सकते हैं 18 सितंबर को रिफंड का प्रोसेस शुरू होगा। 20 सितंबर 2023 को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में (Demat Account) शेयरों को जमा किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 21 सितंबर को कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो सकती है। कंपनी का कहना है कि वह आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों और जनरल कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 125 रुपये के प्रीमियम पर चल रहा है। यानी ग्रे मार्केट इसके 336 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है जो उसके इश्यू प्राइस से करीब 60 फीसदी ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.