कमाई का बंपर मौका, आज खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, यहां जानिए सबकुछ

Updated on 31-03-2023 06:37 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर मुनाफा कमाने का मौका आ गया है। अगर आप आईपीओ (IPO) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए आज शानदार दिन है। आज यानी 31 मार्च 2023 को चार कंपनियों के आईपीओ (IPO) खुल रहे हैं। इन आईपीओ में निवेश करने कमाई करने का बढ़िया मौका है। आज चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन है। कल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। नए वित्त वर्ष में आज बंपर कमाई कर सकते हैं। ये चारों आईपीओ मिलकर बाजार से करीब सौ करोड़ रुपये का फंड जुटाएंगे। आइए आपको बताते हैं इन आईपीओ के बारे में।

MOS Utility IPO


आज बाजार में पहला आईपीओ MOS Utility का है। MOS Utility डिजिटल प्रोडक्ट और सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है। इस आईपीओ में 31 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक निवेश करने का मौका है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 72-76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। इसका लॉट साइज 1600 स्टॉक्स का है। आईपीओ के जरिए कंपनी करीब 50 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी। इस आईपीओ के जरिए निवेशकों के लिए 57.74 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 8 लाख शेयरों की बिक्री करेगी।

Sancode Technologies IPO


सैनकोड टैनोजॉजीज (Sancode Technologies) सॉफ्टवेयर एंड प्रोडक्ट डेवलेपमेंट कंपनी है। सैनकोड टैनोजॉजीज (Sancode Technologies) का आईपीओ भी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। निवेशक कंपनी के आईपीओ में 6 अप्रैल तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 5.15 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने 47 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं इसका लॉट साइज तीन हजार शेयरों का होगा।

Infinium Pharmachem IPO


इनफिनियम फर्माकेम (Infinium Pharmachem) का आईपीओ भी आज खुलने वाला है। ये कंपनी आयोडीन डेरिवेटिव्स, फार्मा इंटरमीडिएट्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स बनाने और उसे सप्ताई करने का काम करती है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्यम से बाजार से 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाना चाहती है। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए ऑफर प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इसका लॉट साइज एक हजार शेयरों का है।

Exhicon Events Media Solutions IPO


एक्जीकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस का आईपीओ भी वित्त वर्ष के अंतिम दिन खुलने जा रहा है। इसमें 5 अप्रैल तक निवेश किया जा सकता है। इसका लॉट साइज दो हजार शेयरों का है। कंपनी इसके लिए 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 61-64 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी 21 करोड़ रुपये इस आईपीओ के जरिए बाजार से जुटाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.