मल्टीबैगर बने इस शेयर में आया बंपर उछाल, एक साल में ही निवेशकों को कर दिया मालामाल

Updated on 06-07-2023 07:36 PM
मुंबई: बाजार में अगर सही स्टॉक में निवेश कर दिया जाए तो बंपर मुनाफा होना तय है। निवेशकों को कई शेयरों ने मालामाल किया है। ऐसा ही एक शेयर रिन्यूएबल एनर्जी प्राोवाइडर कंपनी सुजलॉन (Suzlon Energy Limited) का है। इसने एक साल में निवेशकों को 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 06 जुलाई 2022 को 6.06 रुपये से बढ़कर 06 जुलाई 2023 को 17.15 रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल की होल्डिंग अवधि में लगभग 176 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगर किसी ने एक साल पहले कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.76 लाख रुपये का रिटर्न मिलता।

अभी हाल ही में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने बताया कि उसने छह महाद्वीपों में फैले और 17 देशों में स्थापित 12,467 पवन टर्बाइनों के जरिए 20GW पवन ऊर्जा के लक्ष्य को पार कर लिया है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में सुजलॉन की स्थिति मजबूत हो गई है। कंपनी को हाल ही में टोरेंट समूह की कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड से 300 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर मिला है। टोरेंट ग्रुप से सुजलॉन को यह चौथा ऑर्डर है। यह नई सुजलॉन 3 मेगावाट श्रृंखला टरबाइन का अब तक का छठा और सबसे बड़ा ऑर्डर भी है। सुजलॉन प्रत्येक 3 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ 100 पवन टर्बाइनों की आपूर्ति करेगा।

आज सुजलॉन का शेयर 17.23 रुपये और 16.62 रुपये के ऊंचे और निचले स्तर के साथ 16.77 रुपये पर खुला। यह शेयर फिलहाल 3.32% की गिरावट के साथ 16.88 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 18.54 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 5.43 रुपये है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.