बुलेट सी रफ्तार, निशाने पर यॉर्कर... मोहसिन खान की कातिलाना गेंदबाजी पर दिल हारे दिग्गज

Updated on 17-05-2023 07:40 PM
लखनऊ: युवा अनकैप्ड भारतीय तेज तर्रार गेंदबाज मोहसिन खान इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। मोहसिन ने बीते मंगलवार को जो किया वो किसी करिश्मे से कम नहीं था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के लिए खेलते हुए आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड किए और अपनी टीम को मैच जितवा दिया। खान ने 11 रन आखिरी ओवर में सेट विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड और कैमरन ग्रीन के खिलाफ डिफेंड किए हैं, जोकि काफी बड़ी बात है। उनकी सटीक गेंदबाजी के फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक हर कोई दीवाना हो रखा है। मोहसिन को लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर इरफान पठान तक ने सराहा है।
मोहसिन खान के मुरीद हुए यह भारतीय क्रिकेटर्स
मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी के बाद ट्विटर पर कई दिग्गज पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने मोहसिन खान की जमकर सरहाना की है, जिसमें गौतम गंभीर, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, संजय मांजरेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि यह मोहसिन का गजब का कमबैक रहा है। उन्हें चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 के कुछ मुकाबले भी छोड़ने पड़े।

ऐसा लग रहा था कि मोहसिन यह पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। आने के बाद शुरुआती कुछ मैच में मोहसिन अपनी लय में नजर नहीं आए थे। लेकिन उन्होंने मुंबई के खिलाफ एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई जिससे क्रिकटर्स भी इनके दीवाने हो गए, और मोहसिन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
अब तक ऐसा रहा है मोहसिन खान का आईपीएल करियर

28 वर्षीय मोहसिन खान को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन ही मोहसिन ने बता दिया था कि जैसा उनका गेम है उस हिसाब से करोड़ों रुपये भी कम है। मोहसिन ने लखनऊ के लिए खेलते हुए अपने पहले आईपीएल सीजन (आईपीएल 2022 )में काफी प्रभावित किया था। खासकर कंजूसी से रन देने की वजह से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। बात करें मोहसिन के आईपीएल करियर की तो, उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.79 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट झटके। हालांकि मोहसिन लखनऊ आने से पहले मुंबई इंडियंस के साथ थे। गौरतलब है कि वहां उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.