नक्सलियों के भव्य स्मारक पर चढ़ा बुलडोजर:अबूझमाड़ में माओवादियों के आश्रय स्थल ‘जाटलूर’ में स्थापित हुआ नया कैंप

Updated on 14-11-2025 12:08 PM

नारायणपुर, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस का बुलडोजर एक्शन चल रहा हैं। मृत नक्सलियों की महिमा मंडन करने नक्सल स्मारक पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। साथ ही विकास का बुलडोजर चलाकर गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहभागिता निभाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में माओवादियों के आश्रय स्थल ‘जाटलूर’ में नवीन कैंप स्थापित करने के बाद फोर्स ने गांव में बने एक विशाल नक्सली स्मारक पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया हैं। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा नक्सलवाद का खात्मा और माओवादियों का सहयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया।

208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

इस इलाके में गदर के गीत गाने वाले बच्चों ने "भारत माता की जय " के नारे लगाकर जवानों का इस्तकबाल किया। एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में 16वां सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प खोला गया हैं।

अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों से प्रभावित होकर साल 2024-25 में नक्सल विचारधारा को त्याग कर 208 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

सड़कों का बिछेगा जाल

जिले के अंदरूनी इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में थाना ओरछा के ग्राम जाटलूर क्षेत्र में ओरछा -आदेर - लंका एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने और विकास कार्यों में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी 27वीं 38 वीं 40वीं 44 वीं वाहिनी के द्वारा घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम जाटलूर में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है।

अफसरों ने गांव में लगाई चौपाल

कैम्प ओपनिंग के दौरान पुलिस के आला अफसरों ने गांव में चौपाल भी लगाया। इस दौरान DIG कांकेर रेंज अमित तुकाराम एवं SP नारायणपुर रॉबिनसन गुड़िया ने अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम जाटलूर , मुरुमवाड़ा , कूरकास, धोबे , हरवेल एवं आसपास गांव से आये ग्रामीणों से कुशलक्षेम जानकर उनके समस्याओं को सुना गया।

ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से बिजली, नल-जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ पुलिस कैम्प की मांग किया गया जिसे जल्द पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

लाल आतंक के खिलाफ हुए ग्रामीण

ग्रामीणों ने नक्सलियों द्वारा मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नक्सलवाद की प्रताड़ना को व्यक्त किया और इस बात के लिए खुशी जाहिर किये कि पुलिस कैम्प खुलने से अब भय मुक्त जीवन जी सकेंगे। आसपास के नक्सल समर्थक ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसूस कर माड़ क्षेत्र में कैम्प स्थापना के प्रभाव से आत्मसमर्पण हेतु नारायणपुर पुलिस के पास पहुंच रहे है।

एक साल में 99 नक्सलियों को मार गिराया

नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना होने से नक्सल उन्मूलन में तेजी आई है जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024 से अब तक नक्सल विचारधारा को त्याग कर 208 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किये एवं सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों 99 माओवादी को मार गिराने व 117 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई है।

इन गांवों में खुला सुरक्षा कैंप

नारायणपुर पुलिस ने साल 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित नक्सलियों के आश्रयस्थल कोडलियर, बेडमाकोटी, पदमकोट, कान्दुलपार, नेलांगूर, पांगूड, रायनार, एडजुम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम,तोके और जाटलूर में कैम्प खोली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.