बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा में प्रोजेक्ट से हाथ खड़े किए, कहीं आपने भी तो बुक नहीं कराया है फ्लैट

Updated on 04-11-2023 03:45 PM
नई दिल्ली: यूपी रेरा में पंजीकृत बिल्डर एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में अपनी आवासीय परियोजना एटीएस हेजेस (ATS Hedges) फेज-1 का निर्माण कराने में असमर्थता जताई है। बिल्डर ने प्रोजेक्ट के पंजीयन को यूपी रेरा में सरेंडर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट वर्ष 2017 में पंजीकृत हुआ था। इसका पंजीयन सितंबर 2025 में समाप्त होना है। प्रोजेक्ट की सरेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले रेरा ने प्रोजेक्ट के निवेशकों से 15 दिन में अपना पक्ष पेश करने की अपील की है। इसमें कितने दावेदार क्लेम के लिए आगे आते हैं, इसके परीक्षण के बाद सरेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

सरेंडर प्रक्रिया का यह है नियम

बिल्डर प्रोजेक्ट के निर्माण करने की स्थिति में नहीं है या वह किसी कारण से निर्माण नहीं कराना चाहता। इस स्थिति में वह प्रोजेक्टर सरेंडर कर सकता है। रेरा की एसओपी के अनुसार सरेंडर के दौरान प्रोजेक्ट के प्रमोटर को सभी हितधारकों की देनदारी या बकाया चुकाना होता है। इनमें घर खरीदार, विकास प्राधिकरण, वित्तीय संस्थान, निर्माणकर्ता/ठेकेदार व अन्य सभी संभावित हितधारक आते हैं। प्रक्रिया के दौरान इसका ध्यान रखा जाता है कि घर खरीदारों के हित न प्रभावित हो और प्रमोटर पर कोई बकायेदारी न बच रही हो।

यहां की जाती है दावेदारी

यूपी रेरा की ईमेल आईडी contactuprera@up-rera.in पर या यूपी रेरा सचिव को लखनऊ मुख्यालय में दावेदारी भेजनी होती है। इसके बाद हितधारकों के दावों का निस्तारण करने के बाद प्रमोटर को यूपी रेरा की पीठ में परियोजना सम्बन्धित वाद आदि का निस्तारण करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.