विधान सभा में बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा:25 सालों में 76 दिन से घटकर 15 दिन का हुआ बजट सत्र

Updated on 07-03-2025 01:14 PM

मप्र विधान सभा में बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। हालांकि सत्र सिर्फ 15 दिनों और 9 बैठकों का होगा। बीते 25 सालों में बजट सत्र की अवधि लगातार छोटी होती रही है। साल 2001 में जहां बजट सत्र 76 दिनों का था, वहीं अब ये घटकर इस बार 15 दिन रह गया है। विपक्षी कांग्रेस ने इस पर विरोध दर्ज कराया है।10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। जबकि 12 मार्च को वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करेंगे।

हालांकि सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। बीते साल भी बजट सत्र सिर्फ 5 दिन ही चला था। सत्र बीच में खत्म होने पर कई बार जनहित के मुद्दों पर चर्चा भी अधूरी रह जाती है और कई प्रश्न-मामले सदन में उठ नहीं पाते हैं। बजट चर्चा में प्रदेश की वित्तीय हालत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले चर्चा में आते हैं। हालांकि पिछले 25 सालों में बजट सत्र की अवधि लगातार कम होती गई है। साल 2001 में बजट सत्र 76 दिन का था जिसमे 27 बैठकें हुई थीं। वहीं, साल 2002 और 2003 में बजट सत्र में 28 -28 बैठकों में सरकार का कामकाज हुआ। हालांकि इसके बाद लगातार सत्र की अवधि कम होती गई।

कांग्रेस का छोटे सत्र पर विरोध नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पहले एक से डेढ़ महीने बजट सत्र चलता था पर इस बार सिर्फ 9 दिन का सत्र रखा है। बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि 9 दिन का सत्र बताता है कि मोहन सरकार जन हितैषी नहीं है।

2015 में सिर्फ पांच बैठकें हुईं

साल 2020 में बजट सत्र सिर्फ एक दिन ही चला था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। बाद में बीजेपी सरकार बनी और कोरोना काल के बीच सितंबर में 3 दिन का बजट सत्र रखा गया। ये सत्र एक दिन में ही बजट पेश होने के बाद स्थगित हो गया। 2015 में बजट सत्र में सिर्फ 7 बैठकें, 2022 में 8 बैठकें हो पाईं थीं। पिछले साल जुलाई में मोहन सरकार ने पहला बजट पेश किया था। हालांकि हंगामे के बीच सत्र 5 बैठकों के बाद ही स्थगित हो गया था।

बजट सत्र में विधानसभा नहीं आ पाएगी वन नेशन वन प्लेटफार्म पर

विधानसभा तीन दिन बाद शुरू हो रहे बजट सत्र में वन नेशन- वन प्लेटफार्म पर नहीं आ पाएगी। इस काम को पूरा होने में अभी 6 महीने का समय और लगेगा। यानी जुलाई में ही विधानसभा डिजिटल प्लेटफार्म पर आ पाएगी। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत इस काम को पूरा किया जाना है, जिसमें 36 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। डिजिटल के बाद विधानसभा की कार्रवाई पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगी और कामकाज में ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

नेवा एक सिंगल डिजिटल प्लेटफार्म है, जो देश की सभी विधानसभाओं को आपस में ऑनलाइन जोड़ता है। इसके माध्यम से विधानसभा सदस्यों को प्रश्न पूछने, सुझाव देने और अपने सुझाव साझा करने की सुविधा होगी। इसके अलावा वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संपर्क में रह सकेंगे। इससे विधानसभा की कार्यवाही अधिक समयबद्ध, प्रभावी और जवाबदेह हो सकेगी।

डिजिटल प्रणाली के लागू होने के बाद विधायकों को ऑनलाइन दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारियां त्वरित पहुंचेंगी, अभी विधायकों को दस्तावेज सीधे सौंपे जाते हैं। कागजी कार्यवाही कम होने से संसदीय प्रणाली के तहत कामकाजतो सुगम होगा ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदा मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.