मध्य प्रदेश में विभागों को बजट आवंटित, 30 करोड़ से अधिक निकालने पर लेनी होगी अनुमति

Updated on 01-04-2024 12:35 PM

भोपाल। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों को बजट आवंटित कर दिया है। एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान में स्वीकृत राशि उपलब्ध कराई गई है। 30 करोड़ रुपये से अधिक निकालने पर विभागों को वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी। केंद्रीय योजनाओं में राशि प्राप्त होने पर राज्य का अंशदान मिलाकर बजट का उपयोग किया जा सकेगा।

इन विभागों को दी विशेष व्यय सीमा

पूंजीगत कार्यों के लिए सरकार ने अप्रैल, मई, जून और जुलाई के लिए विभागों को विशेष मासिक व्यय सीमा स्वीकृत की है। इसके अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 3,657 करोड़, लोक निर्माण को 3,132 करोड़, जल संसाधन को 2,477 करोड़, ऊर्जा को 1,756, नगरीय विकास एवं आवास को 1,489, नर्मदा घाटी विकास को 1,436, स्कूल शिक्षा को 1,329 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास काे 1,211 करोड़, वन को 840, जनजातीय कार्य को 740, चिकित्सा शिक्षा को 622, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को 425, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन को 382 और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विकास को 327 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

कई योजनाओं की राशि निकालने से पहले लेनी होगी अनुमति

वित्त विभाग ने लेखानुदान जारी करने के साथ ही विभागों की कई योजनाओं में आवंटित राशि के बिना अनुमति उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें जबलपुर, ग्वालियर,उज्जैन, सागर और सतना स्मार्ट सिटी, नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना-चतुर्थ चरण, कायाकल्प अभियान, महाकाल परिसर विकास योजना, मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना निधि (ब्याज भुगतान), नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना, नवीन नर्सिंग कालेजों का निर्माण, सहकारी बैंको के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान, मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना, औद्योगिकीकरण अधोसंरचना विकास, वेदांत पीठ की स्थापना, रामपथ गमन अचल विकास योजना, आदिवासी पंचायतों के लिए बर्तन प्रदाय योजना, पीएम जनमन बहुउद्देशीय केंद्र निर्माण योजना, टंट्या भील मंदिर का जीर्णोद्धार, अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए रोजगारमूलक आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद भंडारण पर ब्याज अनुदान, मुख्य जिला मार्ग तथा अन्य का नवीनीकरण, उन्नतीकरण एवं डामरीकरण, मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री जन आवास सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.