कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, OTT पर रिलीज होने वाली है शाहरुख की ब्‍लॉकबस्‍टर 'पठान'

Updated on 04-03-2023 07:44 PM
शाहरुख खान ने 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्‍त वापसी की है। 'जीरो' की रिलीज के चार साल किंग खान का यह कमबैक बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई का तूफान लेकर आया है। फिल्‍म ने 38 दिनों में सिर्फ देश में हिंदी वर्जन से 506 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 1027 करोड़ तक पहुंच चुका है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी 'पठान' ने सारे पुरोन रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्‍म की रिलीज को एक महीने से अध‍िक वक्‍त बीत चुका है और हर किसी को इंतजार है कि यह फिल्‍म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर कब रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस ओर कोई आध‍िकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ओटीटी की दुनिया में फिल्‍म की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है।

यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी स्पाई-एक्शन फिल्‍म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। जबकि फिल्‍म में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो है। सिनेमाघरों में 'पठान' की रिलीज शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी त्‍योहर की तरह रहा। 25 जनवरी को यह फिल्‍म थ‍िएटर में रिलीज हुई थी।

'पठान' की कहानी

Pathaan Story: 'पठान' यशराज के स्‍पाई यूनिवर्स की फिल्‍म है। 'टाइगर' और 'वॉर' के बाद 'पठान' की कहानी भी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। पठान नाम यह एजेंट अपने बीते हुए कल से भी लड़ रहा है और खुद को साबित करने के लिए एक बार फिर देश की सुरक्षा में तैनात है। एक प्राइवेट आतंकी संगठन है, जो पाकिस्‍तान से पैसे लेकर हिंदुस्‍तान को निशाना बनाने जा रहा है। पठान को इस आतंकी संगठन को रोकना है, जिसका लीडर जॉन अब्राहम का किरदार है। जॉन खुद भी इस फिल्‍म में एक्‍स-रॉ एजेंट हैं। पठान को इस सफर में एक आईएसआई एजेंट की मदद लेनी पड़ती है, जिसके रोल में दीपिका पादुकोण हैं। फुल-टू एक्‍शन सीक्‍वेंस और कुछ मजेदार ट्विस्‍ट और टर्न के साथ कहानी इसी प्‍लॉट पर आगे बढ़ती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.