भोपाल में रक्षाबंधन पर हाईटेंशन तार से झुलसा भाई:बहन के घर राखी बंधवाने आया था

Updated on 10-08-2025 02:10 PM

भोपाल के गांधी नगर प्रताप वार्ड में रहने वाली बहन के घर राखी बंधवाने आया भाई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ महीने पहले बहन भी झुलसी थी। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने लाइन को शिफ्ट नहीं किया। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक का नाम सुभाष सेन (20) पुत्र रघुवीर सिंह सेन है। वह मूल रूप से नूरगंज रायसेन जिले का रहने वाला था। भोपाल के नरेला शंकरी में अपने मामा के घर बीते दो सालों से रह रहा था। मामा के साथ ही एक सेलून में काम करता था।

उसके जीजा विक्की ने बताया कि साला सुभाष शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे राखी बंधवाने हमारे घर आया था। पत्नी निधि ने उसे राखी बांधी इसके बाद में खाना खाने के लिए रोक लिया।

साला मेरे साथ बैठकर पहली मंजिल स्थित कमरे में बात कर रहा था। इसी बीच गुटखा थूकने के लिए बाहर छत पर गया। यहां हाईटेंशन लाइन बेहद पास से गुजरी है। जिसने साले को अपनी चपेट में लिया। घटना के समय हलकी बारिश हो रही थी। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौत हो गई। हालांकि हम उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बहनी भी ठीक इसी जगह करंट की चपेट में आ चुकी

विक्की के मुताबिक पत्नी निधि भी ठीक इसी जगह करंट की चपेट में आकर झुलस चुकी है। इस घटना के बाद मैंने 13 जनवरी 2025 को सीएम हैल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बिजली विभाग के लोग हमसे मिलने आए, बताया कि लाइन को शिफ्ट करने के एवज में खर्च आएगा। मैं और मोहल्ले के लोग इस खर्च को उठाने के लिए तैयार थे।

इसके बाद विभाग की ओर से शिफ्टिंग कार्य नहीं किया गया। पूछने पर कभी कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग की लापरवाही के चलते मेरे साले की जान गई है।

एक मिस्त्री की भी जा चुकी है जान

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक इसी हाईटेंशन लाइन में आने के कारण एक साल पहले एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मिस्त्री की जान गई है। लगातार यह हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है लेकिन विभाग न ही उसे कवर कर रहा है और न ही इसे शिफ्ट किया जा रहा है।

थाना प्रभारी बोले- मामले की जांच करा रहे

गांधी नगर थाने के टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मृतक के परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

बहन बोली- जहां मेरी जान बची, वहीं हुई भाई की मौत

मृतक सुभाष की बहन निधि ने बताया कि भाई को ठीक उसी स्थान पर करंट लगा, जहां मैं करंट की चपेट में आई थी। इस हादसे में मेरा एक हाथ गंभीर रूप से झुलसा था। हालांकि मेरी जान बच गई थी। सोचा नहीं था, जिस भाई की कलाई पर चंद मिनट पहले राखी बांधी, उसी के घर में उस भाई की मौत हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.