बंद हो रही ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की कंपनी, पति से हैं ज्यादा अमीर

Updated on 29-09-2023 01:49 PM
नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) की निवेश कंपनी कैटामरान वेंचर्स यूके लिमिटेड बंद होने जा रही है। कंपनी ने खुद ही यह जानकारी दी है। आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता ने वर्ष 2013 में अपने पति के साथ मिलकर यह कंपनी शुरू की थी। हालांकि, सुनक ने राजनीति में आने के समय वर्ष 2015 में इस कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। अक्षता अब इस कंपनी में एकमात्र डायरेक्टर हैं और उन्होंने इस कंपनी को बंद करने का फैसला किया है। पिछले साल कंपनी के निवेश का मूल्य 38 लाख पाउंड से थोड़ा अधिक रहा, जो 2021 के 35 लाख पाउंड से ज्यादा है। अक्षता मूर्ति का बकाया 46 लाख पाउंड से अधिक था। कैटामरान वेंचर्स यूके लिमिटेड भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस में अक्षता के शेयरों से हासिल राशि के एक निवेश साधन के तौर पर काम करती रही है। अक्षता के पिता एन आर नारायण मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं। लेकिन कंपनी ने जिन वेंचर्स में निवेश किया, उनका रिटर्न बहुत अच्छा नहीं रहा है।
 कैटामरान के निवेश वाले एजुकेशन स्टार्टअप मिसेज वर्डस्मिथ ब्रिटिश सरकार की फ्यूचर फंड नामक महामारी सहायता योजना से 6.5 लाख पाउंड पाने के छह महीने से भी कम समय में बंद हो गया था। इसके अलावा कैटामरान के निवेश वाली फर्नीचर कंपनी न्यू क्राफ्ट्समैन को भी इस फंड से लाभ हुआ था। कैटामरान की हिस्सेदारी वाली शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म स्टडी हॉल को पिछले साल सरकारी संस्था इनोवेट यूके से 3.50 लाख पाउंड का अनुदान मिलने पर विपक्षी दल लेबर पार्टी ने सवाल उठाए थे। इसके अलावा बच्चों की देखभाल से जुड़ी कोरू किड्स में अक्षता का निवेश होने और इसके ब्रिटिश सरकार की बजट योजना से लाभान्वित होने की बात सामने आने पर भी विवाद खड़ा हुआ था।

पति से ज्यादा अमीर

ऋषि सुनक ब्रिटेन के सबसे अमीर पीएम के तौर पर जाने जाते हैं। सुनक दंपत्ति के पास सम्मिलित रूप से करीब 800 मिलियन डॉलर यानी 6733 करोड़ रुपये का नेटवर्थ है। दौलत के मामले में अक्षता मूर्ति अपने पति ऋषि सुनक से आगे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक अक्षता मूर्ति का नेटवर्थ 5,943 करोड़ रुपये के करीब है जबकि ऋषि सुनक के पास 990 करोड़ रुपये का नेटवर्थ है। अक्षता की इन्फोसिस में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है। अक्षता के फैशन सेंस, उनके स्टाइल की हमेशा चर्चा होती है। हाल में ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.