इटली में डूबा ब्रिटेन के बिजनेसमैन का याट:1 की मौत, 6 लापता; इनमें ब्रिटेन के बिल गेट्स कहे जाने वाले माइक लिंच भी शामिल

Updated on 20-08-2024 03:25 PM

इटली में सिसिली आइलैंड के पास सोमवार सुबह बेयेसियन नाम का एक लग्जरी याट डूब गया। 184 फीट लंबी याट पर 22 लोग सवार थे। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे। याट के मलबे की पहचान कर ली गई है। यह समुद्र में 50 मीटर की गहराई में मिला है।

याट पर तैनात रसोइए की मौत हो गई है और 6 लापता हैं। लापता लोगों में ब्रिटेन के मशहूर सॉफ्टवेयर बिजनेसमैन माइक लिंच और उनकी 18 साल की बेटी हैना भी शामिल हैं। बिजनेसमैन लिंच की पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है। वे डूबे याट बेयेसियन की मालकिन थीं।

याट पर मॉर्गन स्टेनली इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट जोनाथन ब्लूमर और उनकी पत्नी भी सवार थे। उनकी भी तलाश की जा रही है। ब्लूमर, लिंच के करीबी दोस्त हैं। कई सालों से लिंच का केस लड़ने वाले उनके वकील भी लापता हैं।

15 लोगों को बचाया गया
इतावली कोस्टगार्ड के एक अधिकारी ने BBC को बताया कि सुबह 5 बजे तूफान के कारण तेज लहरें उठीं, जिससे टकराकर याट डूब गया। याट सिसली की राजधानी पलेर्मो से करीब 18 किमी दूर लंगर डाले खड़ा था।

याट को तूफानों से मुकाबला करने के हिसाब से तैयार किया जाता है, लेकिन यह याट किन हालात में डूबा अभी यह साफ नहीं हो पाया है। अस्पताल में भर्ती क्रू मेंबर्स से बात करने के बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हवाओं के कारण नाव का एक मास्ट (मस्तूल) टूट गया, जिससे याट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

कोस्टगार्ड के अधिकारी ने बताया कि याट के पास ही नीदरलैंड का एक और याट था जिसने 15 लोगों की जान बचाने में मदद की। जिंदा बचाए गए लोगों में एक साल की बच्ची भी शामिल है जिसे उसके माता-पिता के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैज्ञानिक बोले- ग्लोबल वार्मिंग के कारण डूबा याट
इतालवी मौसम वैज्ञानिक लुका मर्कली ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ये याट डूबा होगा। वैज्ञानिक ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को कहा कि इटली में कई सप्ताह तक भीषण गर्मी पड़ी। अब भयंकर तूफान और बारिश हो रही है।

ये ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हो रहा है। हादसे के वक्त सिसिली के आसपास समुद्र की सतह का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा है। बड़े तूफान आने की ये भी वजह है।

ब्रिटेन के बिल गेट्स कहे जाते थे माइक लिंच
लापता माइक लिंच (59) को लंबे समय तक ब्रिटेन का बिल गेट्स कहा जाता रहा। उन्होंने 1996 में एक सॉफ्टवेयर कंपनी ऑटोनॉमी कॉरपोरेशन की स्थापना की थी। यह कंपनियों के डेटा एनालिसिस करती थी। उनकी कंपनी ने खूब तरक्की की। लिंच का बिजनेस की दुनिया में काफी नाम हुआ। इस वजह से उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून का आर्थिक सलाहकार भी बनाया गया।

वहीं, ऑटोनॉमी की सफलता को देख 2011 में कंप्यूटर बनाने वाली HP कंपनी ने इसे 11.7 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। यह तब यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकी सौदा था। हालांकि कुछ ही समय बाद उन पर HP ने धोखा देने का इल्जाम लगाया। HP का आरोप था कि लिंच ने कंपनी को जरूरत से ज्यादा दाम में बेचा। लिंच को 5 बिलियन डॉलर लौटाने चाहिए।

HP ने लिंच को अमेरिका में प्रत्यर्ण करने की अपील की। यह केस 12 साल तक चला। मई 2023 में उन्हें अमेरिका जाना पड़ा। वे 13 महीने तक सैन फ्रैंसिस्को जेल में नजरबंद रहे। लिंच ने दलील दी कि उनकी कंपनी को HP ने पसंद किया था और सारी चीजें पता करने के बाद ही खरीदा था। उन्होंने इसके लिए न कोई साजिश रची थी और न ही कोई धोखाधड़ी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.