ब्रिसबेन हीट ने जीता BBL-13 का खिताब: सिडनी सिक्सर्स को 54 रन से फाइनल हराया स्पेंसर जॉनसन प्लेयर ऑफ द मैच

Updated on 25-01-2024 12:38 PM

ब्रिसबेन हीट ने बिग बैश लीग के 13वें सीजन का खिताब जीत लिया है। टीम ने बुधवार को सिडनी में खेले गए फाइनल में होम टीम सिडनी सिक्सर्स को ही 54 रन से हराया। 4 विकेट लेने वाले बिसबेन के लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ब्रिसबेन ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। सिडनी की टीम जवाब में 17.3 ओवर में 112 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।

जोश ब्राउन ने लगाई फिफ्टी
बुधवार को सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी ब्रिसबेन की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में जिमी पीयरसन का विकेट गंवा दिया। यहां से कप्तान नैथन मैक्स्वीनी ने जोस ब्राउन के साथ 85 रन की पार्टनरशिप की।

मैकस्वीनी 33 रन बनाकर आउट हुए। ब्राउन फिर भी एक एंड पर टिके रहे, उन्होंने 53 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

रेन्शॉ की आक्रामक पारी ने 160 के पार पहुंचाया
शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद मैट रेन्शॉ ने ब्रिसबेन को संभाला। उन्होंने मैक्स ब्रायंट के साथ 57 रन की पार्टनरशिप की। ब्रायंट 19 बॉल में 29 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद पॉल वॉल्टर 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल नेसर रऔर जेवियर बार्टलेट खाता भी नहीं खोल सके।

रेन्शॉ आखिर तक टिके रहे, उन्होंने 22 बॉल पर 40 रन बनाए और टीम का स्कोर 166 तक पहुंचा दिया। सिक्सर्स से शॉन एबट ने 4 विकेट लिए। स्टीव ओ'कीफ और बेन ड्वारशस को 1-1 सफलता मिली, जबकि 2 बैटर्स रन आउट हुए।

शुरुआत से ही बिखरी सिक्सर्स की पारी
167 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने पहले ओवर में डेनियल ह्यूज का विकेट गंवा दिया। वह 1 ही रन बना सके। उनके बाद जैक एडवर्ड्स 16, जोश फिलिप 2, मार्कस स्टोयनिस 25 और जोएल डेविस 15 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्डन सिल्क और बेन ड्वारशस तो खाता भी नहीं खोल सके।

जॉनसन ने झटके 4 विकेट
85 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने के बाद शॉन एबट ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन वह भी 11 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हो गए। टॉड मर्फी ने 8 रन बनाकर उनका साथ दिया। लेकिन उनके सामने स्टीव ओ'कीफ खाता खोले बगैर आउट हुए और टीम 112 रन ही बना सकी। पारी खत्म होने से 15 गेंद पहले टीम ऑलआउट हुई ब्रिसबेन ने 54 रन से फाइनल जीत लिया।

बिसबेन ने स्पेंसर जॉनस ने 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और मिचेल स्वेप्सन को 2-2 सफलताएं मिलीं, जबकि माइकल नेसर और पॉल वाल्टर के हाथ एक-एक विकेट लगा।

ब्रिसबेन ने 11 साल बाद खिताब जीता
ब्रिसबेन हीट दूसरी बार BBL का चैंपियन बना। टीम ने पहला खिताब 11 साल पहले 2012-13 में जीता था। तब टीम ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 34 रन से फाइनल हराया था। सिडनी सिक्सर्स चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई, टीम 2011, 2019 और 2020 में चैंपियन रही है।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने सबसे ज्यादा 5 बार BBL का खिताब जीता है। जबकि सिडनी थंडर, एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स एक-एक बार चैंपियन बनी है। होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स आज तक खिताब नहीं जीत सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.