आम जन के चेहरे में मुस्कान लाना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह

Updated on 16-02-2023 05:21 PM

प्रदेश सरकार जनता को खुशहाल देखना चाहती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचने की वास्तविकता की जानकारी लेने तथा जो पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित रह गये हैं उन्हें लाभ दिलाने के लिए प्रदेश में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधि, शासन , प्रशासन तथा बड़ी संख्या में आम जनता भाग ले रही है। विकास यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करनें का कार्य किया जा रहा है। यह बात जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घघराड़ में आयोजित विकास यात्रा में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही ।

जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य का नया इतिहास लिखा जा रहा है गावों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य जल जीवन मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों के खाते में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 6 हजार तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से 4 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। गरीब परिवारों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दी जा रही है। महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जन धन खाते खोले गये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह हस्तांरित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री सुश्री सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

विकास यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यो का किया गया शिलान्यास/लोकार्पण

मंत्री सुश्री सिंह द्वारा मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घघराड़ में आयोजित विकास यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यो का शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्राम पिपरीटोला में जल जीवन मिषन योजना के तहत 29.69 लाख की लागत का नल से जल प्रदाय योजना का शिलालान्यास एवं बदरेहल में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत 23.11 लाख रूपये की लागत नल से जल प्रदाय योजना का शिलान्यास, 15 लाख रूपये की लागत का चेक डेम का भूमिपूजन, 7.40 लाख रूपये की लागत के सीसी रोड का लोकार्पण, 5.70 लाख रूपये की लागत के बाउण्ड्रीवाल का लोकार्पण, 3.75 लाख रूपये लागत के सीसी रोड का भूमिपूजन, 15 लाख रूपये की लागत के स्टॉप डेम निर्माण का भूमि-पूजन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.