आधार कार्ड लाएं, भतार कार्ड लाएं... हरी साड़ी पहन वोट चोरी मुद्दे पर शिवानी कुमारी ने पूछे चटपटे सवाल
Updated on
15-09-2025 12:47 PM
औरैया: इस साल यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले कई महीने से वहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और राजद के नेता वोट चोरी का मुद्दा बनाकर बीजेपी पर लगातार वार कर रहे हैं। इनका आरोप है कि बीजेपी और जदयू ने मिलकर वोटरों के नाम हटा दिए हैं। कई सोशल मीडिया इंफ्लूएसर्स भी इस वोट चोरी मुद्दे पर जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस कड़ी में औरैया की शिवानी कुमारी का नाम भी शामिल हो गया है।बिग बॉस जैसे शो में हिस्सा ले चुकीं शिवानी कुमार का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हरी साड़ी पहने और सिर पर पल्ला लिए ग्रामीण महिला के अवतार में नजर आ रही हैं। बिहार की एक महिला का वीडियो वोट चोरी के मुद्दे पर बहुत वायरल हुआ था। शिवानी कुमारी इसी पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। यूजर्स उनका वीडियो शेयर कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
कहां से देंगे बाप-दादा का पहचान पत्र?
इस वीडियो में शिवानी कुमारी गांव की महिलाओं की तरह हाथ नचा-नचाकर बोल रहीं- 'आधार कार्ड लाएं, भतार कार्ड लाएं, आयुष्मान कार्ड लाएं, शक्ति कार्ड लाएं, अब ये कौन कार्ड लाने वाला है। जो हम लोगों के बाप-दादा का पहचान पत्र मांगता है। कहां से देंगे?'
बिहार में गरमाया है SIR का मुद्दा
दरअसल बिहार में SIR का मुद्दा बहुत गरमाया हुआ है। SIR का पूरा नाम है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग इसकी आड़ में पिछले दरवाजे से लोगों की नागरिकता की जांच कर रहा है। इसके तहत अगर मतदाता के पास 11 तरह के पहचान पत्र नहीं है तो उसे वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…