ब्रेंडन मैकुलम पर आई आफत, क्या IPL की वजह से छिन जाएगी इंग्लैंड कोच वाली नौकरी?

Updated on 14-04-2023 08:58 PM
लंदन: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों में दिखने से मुश्किल में पड़ गए हैं क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं यह उसके भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं है। न्यूजीलैंड का यह पूर्व कप्तान जनवरी में एक सट्टेबाजी संगठन का ब्रांड एम्बेसडर बना था और उसके बाद वह उसके ऑनलाइन विज्ञापनों में नजर आए।

उन्होंने 27 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में उस सट्टेबाजी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। बीबीसी के अनुसार ईसीबी ने कहा, ‘हम इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। ब्रेंडन के साथ सट्टेबाजी कंपनी के साथ उनके संबंधों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सट्टेबाजी को लेकर हमारे नियम हैं और हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका पूरी तरह से पालन किया जाए।’

ईसीबी ने हालांकि स्पष्ट किया कि मैकुलम फिलहाल किसी जांच के दायरे में नहीं हैं। न्यूजीलैंड के प्रॉब्लम गैंबलिंग फाउंडेशन ने पिछले सप्ताह इन विज्ञापनों के बारे में ईसीबी से शिकायत की थी। मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने पिछले 12 टेस्ट मैचों में से 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान पिछले सीजन तक आईपीएल की दो बार विजेता फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच थे। वह इस टीम के लिए खेल भी चुके हैं। उन्होंने इस सीजन से पहले टीम से हटने का फैसला किया था। जब से वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने हैं तब से बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने सफलता के कई झंडे गाड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.