ब्रैंडन किंग ने खेली 82 रन की नाबाद पारी सीरीज में 2-0 की बढ़त

Updated on 15-12-2023 02:13 PM

वेस्टइंडीज ने ग्रेनेडा में खेले गए घरेलू टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ब्रैंडन किंग की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड को 10 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं 177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। 5 टी-20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2-0 से बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज ने 11 रन के अंदर गंवाएं 4 विकेट
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। वेस्टइंडीज का पहला विकेट 43 रन पर गिरा। ओपनर काइल मायर्स 16 गेंदों पर 17 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 48 रन पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। निकोलस पूरन भी 5 गेंदों का सामना कर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 51 रन पर लगा। साई होप भी एक रन बना कर पवेलियन लौट गए। उसके बाद शिमरॉन हेटमायर भी 54 रन के स्कोर पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।

पॉवेल और ब्रैंडन किंग के बीच हुई 80 रन की पार्टनरशिप
जल्दी-जल्दी 4 विकेट गिरने के बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने ओपनर ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 46 गेंदों पर 80 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से उबारा।

वेस्टइंडीज का 5वां विकेट 134 रन पर गिरा। रोवमैन पॉवेल 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं ब्रैंडन किंग ने 52 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के जड़े। इंग्लैंड की ओर से आदिल रसिद और टाइमल मिल्स ने 2-2 विकेट लिए। रसिद ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं मिल्स ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत
177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही। इंग्लिश टीम को पहला झटका 9 रन पर गिरा। हालंकि फिल साल्ट और विल्स जैक्स ने पारी को संभाला और पावर प्ले यानी 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51 रन रहा। साल्ट और विल्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 46 रन की पार्टनरशिप हुई। साल्ट 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि विल्स ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा स्कोर 32 गेंदों पर 50 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए और अकील हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.