इंडियन इकॉनमी के अनदेखे बदलावों पर मंथन, द इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड फॉर कॉरपोरेट एक्सिलेंस में विकास पर चर्चा

Updated on 18-03-2024 12:53 PM
नई दिल्ली: मुंबई में शुक्रवार को 'द इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स फॉर कॉरपोरेट एक्सिलेंस' (The Economic Times Awards for Corporate Excellence) के दौरान नामी उद्योगपतियों और पॉलिसी मेकर्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे उन अहम बदलावों की बात कही, जिन पर गहराई से ध्यान नहीं दिया गया। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार और प्राइवेट इनवेस्टमेंट जैसे कारकों का आकलन करते समय भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों का ध्यान रखना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि जब हम डेटा को देख रहे होते हैं तो सिर्फ फॉर्मल सेक्टर को ही देखते हैं, जबकि इनफॉर्मल सेक्टर की परवाह नहीं करते हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि हम नए और उभरते क्षेत्रों पर भी ध्यान नहीं देते, जहां भारी बदलाव हो रहे हैं। हमारा ध्यान दुनियाभर के स्टील और सीमेंट प्लांट पर होता है। असल में ये उद्योग क्षमता बढ़ाने के बोझ से जूझ रहे हैं, जिसमें इन्हें सुधार करना होगा। लेकिन इन दिनों उभरते सेक्टरों में भारी निवेश हो रहा है। सेमीकंडक्टर, अक्षय ऊर्जा, भंडारण क्षमता, रेल, सड़कें जैसे तमाम सेक्टर है, जहां आप नया निवेश देख रहे हैं।

प्राइवेट कंपनियों के ऑर्डर

ईटी अवॉर्ड्स में चर्चा के दौरान Larsen & Toubro के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन ने कहा कि डिजिटल तकनीक, दुनियाभर में हो रहे बदलाव, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत और टिकाऊ विकास जैसे फैक्टर कारोबार के तरीके को बदल रहे हैं। कुछ हद तक देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हमारी भूमिका भी है। कोविड के दौरान जहां 95% डिमांड हमें सरकार से मिल रही थी, वहीं आज कहूंगा कि इसमें सरकारी हिस्सेदारी घटकर 65% के करीब है। हम प्राइवेट कंपनियों के ऑर्डर देख रहे हैं और यह रुझान आगे बढ़ेगा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के CEO और MD रोहित जावा ने कहा कि भारत में कंजंप्शन यानी उपभोग अन्य देशों की तुलना में कम है, लेकिन आगे सभी कैटिगरी में यह तेजी से बढ़ेगा आधार, ई-सिग्नेचर और UPI जैसे टेक स्टैक प्रॉडक्टिविटी का नया फैक्टर बन रहे हैं, जो लंबे समय तक जारी रहेगा। जावा कहते हैं कि HUL के 30 लाख रीटेल उपभोक्ताओं में से 13 लाख ऑर्डर देने के लिए HUL के ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप के डेटा की मदद से ये पर्सनल और बिजनेस लोन ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.